Delhi

Dry Ice: क्या होता है Dry Ice, गुरुग्राम के रेस्टोरेंट में इसे खाने से क्यों होने लगीं खून की उल्टियां? जानिए

India News(इंडिया न्यूज़), Dry Ice: गुरुग्राम के एक रेस्टोरेंट में माउथ फ्रेशनर खाने से पांच लोग अचानक बीमार पड़ गए। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंकित कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी और दोस्तों के साथ डिनर के लिए ला फॉरेस्टा कैफे गए थे। रात को खाना खाने के बाद जब वह माउथ फ्रेशनर लेने लगा तो उसके मुंह में दर्द और उल्टी होने लगी। बाद में उसके मुंह से खून बहने लगा। सभी को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांचों लोगों को खून की उल्टियां होने लगीं। ड्राई आइस में ऐसा क्या होता है जिससे खून की उल्टी होती है?

वेटर ने ड्राई आइस परोसी

जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा निवासी अंकित कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अंकित का कहना है कि वह शनिवार (2 मार्च) को अपने परिवार और दोस्तों के साथ गुरुग्राम सेक्टर-90 स्थित लाफोर्सस्टा कैफे में डिनर के लिए गए थे। खाने के बाद वेटर ने माउथ फ्रेशनर दिया, जिसे खाने के बाद सभी को उल्टी होने लगी और मुंह से खून आने लगा।

ड्राई आइस क्या है?

ये कार्बन डाइऑक्साइड का एक ठोस रूप है। इसकी सतह का तापमान लगभग -80 डिग्री है। यह पिघलने की बजाय धुएं और गैस में बदल जाता है। डॉक्टर इसे छूने से भी मना करते हैं।ड्राई आइसका उपयोग खाद्य उद्योग, चिकित्सा, फोटोशूट और थिएटर में किया जाता है। गर्म पानी में डालते ही धुआं निकलने लगता है जो कोहरे का प्रभाव देता है। इसे बनाने के लिए कार्बन डाइऑक्साइड को 109 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा किया जाता है और बाद में यह गैस से बर्फ में परिवर्तित हो जाती है। इसके बाद बर्फ को छोटे-बड़े टुकड़ों का आकार दिया जाता है।

ड्राई आइस का उपयोग कहां किया जाता है?

मेडिकल से लेकर खाद्य उद्योग तक इसका उपयोग कूलिंग एजेंट के रूप में किया जाता है। थिएटर और फोटोशूट में भी इसका खूब इस्तेमाल होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब इसे गर्म पानी में डाला जाता है, तो यह धुआं छोड़ता है, जिससे क्षेत्र बर्फ जैसा, घने बादलों या कोहरे जैसा दिखाई देता है।

ड्राई आइस के साइड इफेक्ट्स

डॉक्टरों के मुताबिक, यह एक तरह का एसिड है, जिससे इंसान की मौत भी हो सकती है। आश्चर्य की बात तो यह है कि गर्म करने पर यह पिघलकर तरल नहीं बल्कि गैस में बदल जाता है। यह काफी ठंडा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सामान्य बर्फ का तापमान माइनस 2 से 3 डिग्री होता है, लेकिन सूखी बर्फ का तापमान माइनस 80 डिग्री होता है। सूखी बर्फ एक घातक पदार्थ है, जिसे नंगे हाथों से भी नहीं छूना चाहिए।

रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

रेस्टोरेंट मैनेजर गगन शर्मा ने बताया कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। हम ड्राई आइस नहीं रखते। मुझे लगता है कि ये हमें झुकाने की कोशिश है। हम अपने रेस्तरां का नाम क्यों खराब करेंगे? पुलिस मामले की जांच कर रही है। उनका जो भी नुकसान हुआ है हम उसकी भरपाई करने के लिए भी तैयार हैं। पीड़ितों ने रेस्टोरेंट मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े:

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago