होम / DTC Bus Accident: दिल्ली में मेट्रो पिलर से टकराई डीटीसी बस, एक महिला की मौत, 23 घायल

DTC Bus Accident: दिल्ली में मेट्रो पिलर से टकराई डीटीसी बस, एक महिला की मौत, 23 घायल

• LAST UPDATED : July 22, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),DTC Bus Accident: दिल्ली में आज एक भीषण सड़क हादसे में एक डीटीसी बस मेट्रो पिलर से टकरा गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और 23 यात्री घायल हो गए। बस मंगोलपुरी से आनंद विहार जा रही थी।

मेट्रो के पिलर से टकराई बस

पश्चिमी दिल्ली में सावन के पहले सोमवार मंगोलपुरी से आनंद विहार जा रही इलेक्ट्रिक बस मेट्रो के पिलर से टकरा गई। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में घायलों की संख्या 23 बताया जा रहा है। एक घायल का आईसीयू में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी।

कंडक्टर समेत 24 लोग घायल

हादसे में बस चालक, कंडक्टर समेत 24 लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। वहीं डॉक्टर एक महिला को मृत घोषित कर दिया। एक पुरूष भी गंभीर रूप से घायल है जिनका आईसीयू में इलाज चल रहा है। मृतक महिला की पहचान सुल्तानपुरी की सविता और गंभीर रूप से घायल पुरूष की पहचान निहाल विहार के शरीफ के रूप में हुई है।

गंभीर रूप से घायल आईसीयू में भर्ती

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में डीटीसी बस चालक व कंडक्टर समेत 24 लोग घायल हुए हैं। जिनमें से 14 यात्रियों को महाराजा अग्रसेन अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया और 10 यात्रियों को मोती नगर के आचार्य भिक्षु अस्पताल में भेजा गया है। 1 पुरूष भी गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज आईसीयू में चल रहा है। वहीं इस घटना के संबंध में पंजाबी बाग पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

ये भी पढ़े: Delhi Weather: दिल्ली-NCR में आज होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

ये भी पढ़े: Delhi Crime News: फतेहपुर बेरी में डॉक्टर पर हमला करने वाला आरोपी पकड़ा गया,…

 

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox