होम / राजेंद्र नगर सीट से दुर्गेश पाठक होंगे आप प्रत्याशी, संजय सिंह ने भाजपा को दी चुनौती

राजेंद्र नगर सीट से दुर्गेश पाठक होंगे आप प्रत्याशी, संजय सिंह ने भाजपा को दी चुनौती

• LAST UPDATED : May 28, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने दुर्गेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दुर्गेश पाठक के नाम की घोषणा किया।

आदेश गुप्ता को दी दुर्गेश के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती

इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता को दुर्गेश के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता को बताना चाहता हूं कि आप ने अपने एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक को राजेंद्र नगर से मैदान में उतारा है। आओ, उनका सामना करो। जानकारी के अनुसार, राजेंद्र नगर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक राघव चड्ढा के राज्यसभा के लिए निर्वाचन कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी ने साल 2013 में हुए चुनाव में आखिरी बार इस सीट पर जीत हासिल की थी, जब उसके उम्मीदवार आर.पी. सिंह थे। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को राजेंद्र नगर के साथ-साथ विभिन्न राज्यों की छह अन्य विधानसभा सीटों और तीन लोकसभा सीटों पर 23 जून को उपचुनाव कराने की घोषणा की थी। इस सीट पर होने वाले उपचुनाव का परिणाम 26 जून को घोषित किया जाएगा।

ये भी पढ़े : बदमाशों ने संगम विहार में एक व्यक्ति को चाकू मारकर की हत्या

ये भी पढ़े : दो नए फ्लाईओवर बनाकर रिंग रोड को बनाया जाएगा सिग्नल फ्री

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox