होम / DUSU Election 2023: तीन साल बाद होगी डीयू में छात्र संघ चुनाव, जानिए कब हो सकता है मतदान

DUSU Election 2023: तीन साल बाद होगी डीयू में छात्र संघ चुनाव, जानिए कब हो सकता है मतदान

• LAST UPDATED : August 25, 2023

India News(इंडिया न्यूज़) DUSU Election 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ का 3 साल बाद चुनाव होने जा रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2023 का बिगुल बज गया है। कोरोना महामारी के कारण तीन साल बाद चुनाव होने जा रहे हैं। डीयू ने गुरूवार को चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दिया है। बता दे कि दिल्ली विश्वविद्यालय  मतदान 22 सितंबर को होने जा रहा है, अभी रिजल्ट की तारिख, समय और स्थान की घोषणा नहीं किया गया है। कोरोना महामारी के कारण तीन साल बाद चुनाव होने जा रहे हैं।

 रिजल्ट की तारीख की जल्द होगी घोषण

प्रशासन ने अभी तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। जल्द ही इसकी सूचना जारी कर दिया जाएगा। मतदान दो शिफ्टों में किया जाएगा। दिन के कॉलेजों में वोट सुबह 8.30 बजे से 1.00 बजे तक डाले जाएंगे। सांध्यकालीन कॉलेजों में वोट डालने का समय दोपहर तीन बजे से रात 7.30 बजे तक किया जाएगा। बता दे कि कोरोना महामारी के कारण साल 2020, 2021 और 2022 में चुनाव नहीं किया गया था।
 डूसू चुनाव ने दिए बड़े नामी नेता
डूसू चुनाव को राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश की पहली सीढ़ी माना जाता है। डूसू चुनाव की शुरुआत साल 1954 से हुई। इस इतिहास में डूसू की छात्र राजनीति ने देश को कई बड़े नेता दिए हैं। यह डूसू में अपनी धाक दिखाने के बाद नगर निगम, विधानसभा और लोकसभा तक में अपना परचम लहरा चुकेहैं। इनमें सुभाष चोपड़ा, अजय माकन, अरुण जेटली, पूर्णिमा सेठी, विजय गोयल, विजय जॉली, अलका लांबा, अमृता धवन के नाम शामिल हो गए हैं।

डीयू प्रशासन ने दी जानकारी

चुनाव के लिए छात्र संगठनों ने अपना कमर कस लिया है और चुनावी रणनीति बनाने में लग गए हैं। चुनाव तिथियों की अधिसूचना जारी होते ही अब आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव में लिंगदोह कमेटी और सुप्रीम कोर्ट की सिफारिशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसके बाद उसी दिन नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी और छंटनी के बाद शेष रहे उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवार अपना नाम 13 सितंबर दोपहर 12 बजे तक वापिस ले सकते हैं। जानकारी के मुताबिक उम्मीदवारों की अंतिम सूची 13 सितंबर शाम 5 बजे तक जारी किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार अपना चुनाव प्रचार शुरू करेंने। चुनाव के लिए छात्र संगठनों ने अपना कमर कस लिया है और चुनावी रणनीति बनाने में लग गए हैं। चुनावों के लिए अगस्त की शुरुआत में ही डीयू के पर्शियन विभाग के प्रो. चंद्रशेखर को मुख्य चुनाव अधिकारी चुना जा चुका है। डूसू चुनाव के लिए नामांकन पत्र 12 सितंबर दोपहर तीन बजे तक जमा कराए जा सकते हैं।

 कैंपस की दीवारें पर लगे पोस्टर 

इस कारण से उन्होंने दीवारों को पोस्टर से भर दिया है। संगठनों का जोर इस बार पेपर लैस कैंपेन पर है लेकिन उम्मीदवारों की रेस में शामिल होने के लिए व्यक्तिगत तौर पर छात्र उम्मीदवारी की दावेदारी पेश कर रहे हैं। चुनाव की तारिख से पहले ही डीयू कैंपस में वॉल ऑफ डेमोक्रेसी की दीवारों पर पोस्टर लगा दिया गया हैं। डूसू चुनाव की शुरुआत साल 1954 से हुई। इस इतिहास में डूसू की छात्र राजनीति ने देश को कई बड़े नेता दिए हैं। इनमें सुभाष चोपड़ा, अजय माकन, अरुण जेटली, पूर्णिमा सेठी, विजय गोयल, विजय जॉली, अलका लांबा, अमृता धवन के नाम शामिल हो गए हैं।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox