होम / पैगंबर विवाद पर डच सांसद ने फिर दी भारत को सलाह, आतंकियों के आगे मत झुको

पैगंबर विवाद पर डच सांसद ने फिर दी भारत को सलाह, आतंकियों के आगे मत झुको

• LAST UPDATED : June 8, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Prophet controversy news): पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा की टिप्पणी पर लगातार विवाद जारी है। यह विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसे लेकर कई अरब देश भारत से आपत्ति जाहिर कर चुके है। यही नहीं इस बीच आतंकी संगठन अलकायदा ने भारत में आतंकवादी हमले करने की धमकी दी है। इस बीच भारत को नीदरलैंड के सांसद गीर्ट विल्डर्स का समर्थन मिला है। उन्होंने अलकायदा की धमकी के बाद एक बार फिर से ट्वीट कर कहा है कि भारत को आतंकवादियों के आगे नहीं झुकना चाहिए। गीर्ट विल्डर्स ने ट्वीट किया कि अलकायदा जैसे इस्लामिक आतंकवादियों के आगे मत झुको। वे बर्बरता का प्रतिनिधित्व करते हैं।

पूरे भारत को नूपुर शर्मा का देना चाहिए साथ

यही नहीं उन्होंने आगे लिखा कि पूरे भारत को नूपुर शर्मा का समर्थन करना चाहिए। कई साल पहले अलकायदा और तालिबान ने मुझे अपनी हिट लिस्ट में रखा था। एक ही सीख है- आतंकवादियों के आगे कभी मत झुको। कभी नहीं!’ उन्होंने यह भी कहा कि नूपुर शर्मा ने सही बात कही थी और उनके बयान पर इस्लामिक देशों का गुस्सा जायज नहीं है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि तुष्टीकरण कभी काम नहीं करता है। इससे सिर्फ चीजें और भी खराब हो जाएंगी। आजादी के लिए खड़े हों और अपनी नेता नूपुर शर्मा का साथ दें।

विरोध जताने वाले देशों को बताया ढोंगी

उन्होंने इस मसले पर विरोध जताने वाले देशों को ढोंगी बताया। उन्होंने कहा कि इन देशों में न तो लोकतंत्र है और न ही कानून का शासन है। किसी भी तरह की आजादी भी नहीं है और तो और अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न किया जाता है। वहां मानवाधिकारों की कोई सुनवाई नहीं होती है। गीर्ट विल्डर्स नीदरलैंड के दक्षिणपंथी नेता हैं। उन्होंने नीदरलैंड में पार्टी फॉर फ्रीडम की स्थापना की थी। यह दल नीदरलैंड की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। यही नहीं 1998 से ही विल्डर्स नीदरलैंड की संसद में हैं। वह इस्लामिक देशों के तीखे आलोचकों में जाने जाते है।

अरब देशों के ऐतराज के बाद भाजपा ने लिया था ऐक्शन

गौरतलब है कि एक टीवी डिबेट में नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी कर दी थी। इसके चलते विवाद शुरू हो गया था, लेकिन इस मसले ने तब जोर पकड़ा जब कतर, सऊदी अरब, ईरान, बहरीन, यूएई, मलयेशिया जैसे कई इस्लामिक देशों ने आपत्ति जाहिर की। यही नहीं कुवैत के सुपरमार्केट्स में तो भारत में बने उत्पादों के बायकॉट की भी मांग उठने लगी। इस पर भाजपा ने ऐक्शन लेते हुए नूपुर शर्मा को पार्टी से ही निलंबित कर दिया। इसके अलावा इस मसले पर कॉमेंट करने वाले नवीन जिंदल को भी पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है। भाजपा द्वारा इतना बड़ा कदम उठाने के बावजूद भी इस्लामी देशों में असंतोष बना हुआ है।

यह भी पढ़े  : सिगरेट के लिए 10 रुपये न देने से व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, 4 गिरफ्तार

यह भी पढ़े  : दिल्ली कोरोना अपडेट : पिछले 24 घंटे में आये 450 नए केस

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox