Earthquake Destruction Detected : 38 हजार साल पहले भूकंप से आए विनाश का चला पता, 9.5 रिक्टर स्केल की तीव्रता के साथ लाया था सूनामी

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Earthquake Destruction Detected : वैज्ञानिकों को चिली में 38,000 साल पहले आए एक विनाशकारी भूकंप के बारे में पता लगा है। उक्त भूकंप ने पूरे विश्व के देशों के भूगोल को बदलकर रख दिया था। चिली यूनिवर्सिटी के शोधकतार्ओं को अध्ययन में पता चला है कि विश्व के सबसे सूखे रेगिस्तान में 38 हजार साल पहले आया भूकंप काफी विनाशकारी था। यह खबर 06 अप्रैल को अध्ययन साइंस पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

विनाशकारी भूकंप अपने साथ लाया था सूनामी Earthquake Destruction Detected

वैज्ञानिकों के अनुसार 9.5 तीव्रता वाले यह विनाशकारी भूकंप अपने साथ सूनामी भी लाया था। इस भूकंप की वजह से 66 फुट तक ऊंची लहर उठी थी। जिसकी वजह से आटाकामा मरूस्थल के तट पर तबाही मच गई थी। वैज्ञानिकों ने अपने ताजा अध्ययन में दावा किया है कि यह पृथ्वी के इतिहास की रोमांचक जानकारी है। सात साल तक चले इस अध्ययन के प्रमुख शोधकतार्ओं में से एक गेब्रिएल ईस्टन ने बताया कि उत्तरी चिली और आंतोफगास्ता इलाकों के बीच ऐसे प्राचीन समुद्र तट हैं। जिनकी ऊंचाई समुद्र तल से चार से सात मीटर ऊंचा है। समुद्र के जलस्तर में हुए बदलाव से इन तटों के बने होने की बात समझ में नहीं आती।

इस घटना से गई होंगी बड़ी संख्या में जानें

इस मामले में एक अन्य पुरातत्वविद डिएगो सालजार बताते है कि हमारा मानना है कि इस घटना ने बहुत बड़ी संख्या में जानें ली होंगी। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए होंगे और अन्य जगहों पर जाकर बस गए होंगे। गौरतलब है कि 2010 में चिली के दक्षिणी तटीय इलाके में 8.8 की तीव्रता का भूकंप आया था, जिसने सैकड़ों लोगों की जानें ली थीं।

ईस्टन इस बात पर जोर देते हुए बताया कि उत्तरी चिली में जब खतरों का आकलन किया जाता है तो इस क्षमता के भूकंप और सूनामी के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने बताया कि अध्ययन का मकसद यह समझना था कि प्राचीन काल में इस तरह की भयानक प्राकृतिक आपदाएं कितनी बार आई हैं। यह समझने की बात है। (Earthquake Destruction Detected)

Also Read : Weather Took a Turn,The Temperature Reached 35 Degrees Celsius मौसम ने ली करवट तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Weather Took a Turn,The Temperature Reached 35 Degrees Celsius

READ MORE :Passengers Upset Due to Disruption of Metro Service मेट्रो सेवा बाधित होने के चलते यात्री हुए परेशान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube  

Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

2 months ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

2 months ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

2 months ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

2 months ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

2 months ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

2 months ago