Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiEconomic Survey: 'थालीनॉमिक्स' क्या है? सरकार कैसे तय करती है इससे महंगाई...

Economic Survey: 'थालीनॉमिक्स' क्या है? सरकार कैसे तय करती है इससे महंगाई का स्तर, जानें यहां

India News(इंडिया न्यूज़), Economic Survey: बजट आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। लेकिन बजट से ठीक एक दिन पहले आर्थिक सर्वे आता है। आर्थिक सर्वेक्षण को हर कोई नहीं समझता, इसीलिए सरकार ने इसे ‘थालीनॉमिक्स’ से जोड़ दिया है। इसकी मदद से आप महंगाई बढ़ने या घटने को आसानी से समझ सकेंग। तो आइए जानते हैं क्या है थालीनॉमिक्स और इसके जरिए कैसे जानें महंगाई का स्तर…

थैलिनोमिक्स क्या है?

थैलिनोमिक्स एक ऐसी विधि है जिसके माध्यम से भारत में भोजन की सामर्थ्य का पता चलता है। यानी एक भारतीय को एक थाली खाने के लिए कितना खर्च करना पड़ता है, इसका पता थालीनॉमिक्स से चलता है। आपको बता दें कि भोजन हर किसी की बुनियादी जरूरत है। खान-पान आम जनता को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है। थालिनॉमिक्स यह मापने का एक प्रयास है कि एक औसत व्यक्ति एक थाली के लिए कितना भुगतान करता है। इससे तय होता है कि देश में महंगाई का स्तर क्या है।

कैसे तय होती हैं थाली की कीमतें?

इकोनॉमिक सर्वे में वेज और नॉनवेज थाली की कीमतों की जानकारी दी गई है। कौन सी थाली महंगी हुई और कौन सी थाली सस्ती। भारत में भोजन की थाली के अर्थशास्त्र पर आधारित समीक्षा में पौष्टिक थाली की कीमतों के आधार पर निष्कर्ष निकाले जाते हैं। इस अर्थशास्त्र के माध्यम से भारत में एक आम व्यक्ति द्वारा एक थाली के लिए किये जाने वाले खर्च का आकलन करने का प्रयास किया जाता है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular