Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiEid Prayers In Jama Masjid: नमाजियों ने जामा मस्जिद में अदा की...

India News (इंडिया न्यूज़), Eid Prayers In Jama Masjid, दिल्ली: आज पूरा देश ईद का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मना रहा है। बता दे दिल्ली की जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजियों ने अपनी नमाज अदा की है। इसके साथ ही एक दूसरे को गले मिलकर बधाई भी दी है। बता दे सोशल मीडिया पर कल रात से ही बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया था।

कल था रमजान का आखरी दिन

जानकारी के लिए बता दे रमजान के पवित्र महीने में 29 दिन से रोजा रखने के बाद आज पूरा मुस्लिम समुदाय ईद मना रहा है। दरअसल शुक्रवार की दोपहर अलविदा नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में पहुंचे। जहां नमाज अदा करने के विशेष प्रबंध किए गए थे। बता दे जामा मस्जिद एवं फतेहपुरी मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। दोनों मस्जिदों में नमाज अता करने के समय से काफी पहले ही नमाजी आने शुरू हो गए थे। ईद उल फितर शनिवार को मनाई जाएगी।

 

ये भी पढ़े: देशभर में मनाई जाएगी ईद, जानें इसके इतिहास और महत्व

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular