Shiv Sena MLA Disqualification: : एकनाथ शिंदे ही शिवसेना के असली नेता -स्पीकर का आया फैसला

India News(इंडिया न्यूज़), Shiv Sena MLA Disqualification :शिवसेना विधायकों की अयोग्यता को लेकर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने अपना फैसला सुना दिया है। राहुल नार्वेकर ने उद्धव गुट को बहुत बड़ा झटका दिया है। स्पीकर नार्वेकर का फैसला शिंदे गुट के पक्ष में आया है। उद्धव गुट की मांग को स्पीकर ने खारिज कर दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने फैसले में बताया कि, ‘एकनाथ शिंदे गुट ही असली शिवसेना है।’

शिवसेना का 1999 का संविधान ही मान्य

बता दें, राहुल नार्वेकर ने फैसला पढ़ते हुए कहा, ‘शिवसेना का 1999 का संविधान ही मान्य है। EC रिकॉर्ड में सीएम शिंदे गुट असली पार्टी है। मैंने EC के फैसले को ध्यान में रखा है। मैं EC के रिकॉर्ड से बाहर नहीं जा सकता। उद्धव गुट की दलील में दम नहीं है। शिवसेना अध्यक्ष को शक्ति नहीं है। शिंदे को नेता पद से नहीं हटा सकते थे। उद्धव ठाकरे एकनाथ शिंदे को नहीं हटा सकते थे और उद्धव ठाकरे अकेले निर्णय नहीं ले सकते थे। कार्यकारिणी की बैठक नहीं बुलाई गई। बहुमत का फैसला लागू होना चाहिए था। जो 2018 का फैसला संविधान के अनुसार नहीं था।’

6:01 PM, 10 Jan 2023

शिंदे को नेता पद से नहीं हटा सकते थे- स्पीकर

शिंदे को नेता पद से नहीं हटा सकते थे। शिवसेना अध्यक्ष को शक्ति नहीं है। दोनों गुट असली शिवसेना का दावा कर रहा हैं।

5:56 PM, 10 Jan 2023

उद्धव गुट की दलील में दम नहीं- स्पीकर

फैसले के दौरान महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा कि उद्धव गुट की दलील में दम नहीं है।

5:53 PM, 10 Jan 2023

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सबसे बड़ी संस्था- स्पीकर

फैसले के दौरान स्पीकर ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी का फैसला ही सर्वमान्य होता है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सबसे बड़ी संस्था होती है।

5:48 PM, 10 Jan 2023

फैसले से पहले ये 3 बातें समझनी जरूरी- स्पीकर

स्पीकर ने कहा कि फैसले से पहले 3 चीजें समझनी जरूरी है। पहला ये कि पार्टी का संविधान क्या कहता है। दूसरा नेतृत्व किसके पास था और तीसरा विधान मंडल में बहुमत किसके पास था।

5:41 PM, 10 Jan 2023

2018 के बाद शिवसेना में चुनाव नहीं- स्पीकर

स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा कि 2018 का संविधान संशोधन रिकॉर्ड में नहीं है। उद्धव गुट ने चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती दी थी। मैं ईसी के फैसले के बाहर नहीं जा सकता। 2018 के बाद शिवसेना में चुनाव नहीं हुआ।

5:37 PM, 10 Jan 2023

ECI के रिकॉर्ड में शिंदे गुट असली शिवसेना -स्पीकर

स्पीकर ने कहा कि शिवसेना का 1999 का संविधान आधार है। 1999 का संविधान ही मान्य है. ईसी के रिकॉर्ड में शिंदे गुट असली पार्टी है. मैंने ईसी के फैसले को अपने ध्यान मे रखा।

5:31 PM, 10 Jan 2023

स्पीकर ने SC के फैसले का जिक्र किया

फैसले के दौरान स्पीकर राहुल नार्वेकर ने SC के फैसला का भी जिक्र किया। कुछ देर से वो अपना फैसला पढ़कर सुना रहे हैं।

5:28 PM, 10 Jan 2023

असली शिवसेना कौन ये अहम मुद्दा- स्पीकर

स्पीकर राहुल नार्वेकर ने फैसले के दौरान कहा कि शिवसेना के पार्टी संविधान को पढ़ा गया। असली शिवसेना कौन है ये अहम मुद्दा है।

5:22 PM, 10 Jan 2023

स्पीकर सुना रहे हैं अपना फैसला

महाराष्ट्र के स्पीकर राहुल नार्वेकर विधायकों की अयोग्यता पर अपना फैसला सुना रहे हैं। वो फैसले के आधार के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

5:08 PM, 10 Jan 2023

मैं घर पर बैठने वाला सीएम नहीं हूं- एकनाथ शिंदे

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हिंगोली में कहा कि शिवसेना का धनुष-बाण हमारे पास है। बाला साहेब का आशीर्वाद भी हमारे साथ है। मैं घर पर बैठने वाला मुख्यमंत्री नहीं हूं। उन्होंने कहा कि अबकी बार फिर 400 पार मोदी सरकार।

5:04 PM, 10 Jan 2023

महाराष्ट्र में फैसले में देरी

16 विधायकों की अयोग्यता पर फैसले में देरी हो रही है। अभी फैसला नहीं आया है। शाम 4 बजे का समय तय हुआ। स्पीकर राहुल नार्वेकर अभी भी अपने कक्ष में मौजूद हैं। वह कभी भी अपना फैसला दे सकते हैं।

4:58 PM, 10 Jan 2023

ठाणे पुलिस अलर्ट पर

फैसले से पहले सीएम शिंदे के निजी आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ठाणे पुलिस अलर्ट पर है। महाराष्ट्र के 16 विधायकों की अयोग्यता पर कभी भी फैसला आ सकता है।

4:55 PM, 10 Jan 2024

फैसला सेंट्रल हॉल में सुनाया जाएगा

विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर 16 विधायकों की अयोग्यता पर फैसला सुनाएंगे। इस फैसले की घोषणा सेंट्रल हॉल में की जाएगी। हालांकि स्पीकर नार्वेकर अभी तक सेंट्रल हॉल नहीं पहुंचे हैं। स्पीकर फिलहाल विधानसभा कक्ष में मौजूद हैं।

4:50 PM, 10 Jan 2024

हमने कोई ग्रुप नहीं बनाया है, हम असली शिव सेना हैं- संजय सिरसत

शिंदे गुट के विधायक संजय सिरसत ने कहा है कि हमने कोई गुट नहीं बनाया है। हम असली शिव सेना हैं। हमने नियमानुसार फैसला लिया। चुनाव आयोग ने हमें शिवसेना माना और कोर्ट ने भी चुनाव आयोग के फैसले पर रोक नहीं लगाई। आप मैच नहीं खेलते और मैच फिक्सिंग का आरोप लगाते रहते हैं। ठाकरे गुट का कांग्रेस में होगा विलय!

4:35 PM, 10 Jan 2024

स्पीकर फैसला ऑनलाइन पढ़ेंगे

16 विधायकों की अयोग्यता पर कभी भी फैसला आ सकता है। स्पीकर राहुल नार्वेकर फैसला ऑनलाइन पढ़ेंगे।

4:05 PM, 10 Jan 2024

4:30 बजे आएगा फैसला

महाराष्ट्र के विधायकों की अयोग्यता पर फैसला शाम 4.30 बजे आएगा। स्पीकर राहुल नार्वेकर फैसला सुनाएंगे। फैसले के बाद सीएम एकनाथ शिंदे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इससे पहले उन्होंने कहा था कि फैसला हमारे पक्ष में आएगा।

3:58 PM, 10 Jan 2024

इन 16 विधायकों पर होना है फैसला

16 विधायकों के नाम जिन पर फैसला होना है। इनके नाम हैं: एकनाथ शिंदे, संदीपनराव भुमरे, डॉ. तानाजी सावंत, अब्दुल सत्तार, अनिलभाऊ बाबर, डॉ. किनिकर बालाजी प्रल्हाद, प्रकाश सुर्वे, महेश शिंदे, लता सोनावणे, चिमनराव रूपचंद पाटिल, रमेश बोर्नारे, भरत गोगावले, संजय शिरसाट, यामिनी जाधव, डॉ. संजय रायमुलकर और बालाजी कल्याणकर।

3:50 PM, 10 Jan 2024

दोनों गुटों के दफ्तरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई

कार्यालय के बाहर शिंदे गुट और उद्धव गुट की शिव सेना का मोर्चा बढ़ गया है। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फैसले के बाद शिवसेना के दोनों गुटों के लोग नारेबाजी कर सकते हैं, जिसे देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

3:20 PM, 10 Jan 2024

फैसले से पहले शिंदे ग्रुप के प्रवक्ता का बड़ा बयान

शिंदे गुट के प्रवक्ता किरण पावस्कर के मुताबिक, शिवसेना विधायकों की योग्यता पर फैसले को लेकर हम आज भी जश्न मनाएंगे। हमारी जीत उस दिन हुई जब एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने। उद्धव ठाकरे पहले ही इस्तीफा देकर गलती कर चुके हैं और ये उसका नतीजा है।’ बस कुछ ही घंटों की बात है कि फैसला आ जाएगा।

2:55 PM, 10 Jan 2024

स्पीकर ने उद्धव ठाकरे को बताया भावी मुख्यमंत्री, फिर सुधारी गलती

फैसले से दो दिन पहले सीएम एकनाथ शिंदे और स्पीकर राहुल नार्वेकर के बीच हुई मुलाकात पर उद्धव ठाकरे ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि मैं भी मुख्यमंत्री था, जब स्पीकर को बैठक करनी होती है तो वह उठकर नहीं जाते बल्कि मुख्यमंत्री को बुलाते हैं। अध्यक्ष न्यायाधिकरण हैं और मुख्यमंत्री आरोपी हैं। क्या कोई जज किसी आरोपी से मिल सकता है? यह संदेह पैदा होता है कि कहीं कोई मिलीभगत तो नहीं?

वहीं, स्पीकर ने उद्धव ठाकरे के आरोपों को खारिज कर दिया है। स्पीकर राहुल नार्वेकर ने उद्धव के आरोपों को खारिज कर दिया और इसे संविधान का अपमान बताया। इस दौरान स्पीकर नार्वेकर ने उद्धव ठाकरे को भावी मुख्यमंत्री भी बताया और अपनी गलती का एहसास होने पर तुरंत सुधार किया। उन्होंने कहा,”मैं समझता हूं कि जो व्यक्ति भावी मुख्यमंत्री है, भावी मुख्यमंत्री नहीं…वह पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि विधानसभा अध्यक्ष का क्या काम होता है और उनकी जिम्मेदारियां क्या होती हैं।

2:40 PM, 10 Jan 2024

एयरपोर्ट के वीआईपी गेट पर सीएम दे सकते हैं बड़ा बयान

मुख्यमंत्री शिंदे शाम 6:00 बजे के बाद हिंगोली जिले से मुंबई पहुंचेंगे। अगर तब तक फैसला हो गया तो मुख्यमंत्री एयरपोर्ट वीआईपी गेट के पास मीडिया से बात करेंगे।

1:40 PM, 10 Jan 2024

संजय राउत ने राहुल नार्वेकर पर जमकर निशाना साधा

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, ”विधानसभा अध्यक्ष के लिए एक प्रोटोकॉल है। यदि विधानसभा अध्यक्ष पीठासीन पद पर बैठे हैं, तो वह अपनी कुर्सी छोड़कर उस आरोपी से नहीं मिल सकते हैं जिसके खिलाफ हमने याचिका दायर की है। फिर वह कहते हैं कि उन्हें यकीन है कि वे फैसला देंगे, यह कौन सा फैसला है? यह मैच फिक्सिंग है। पीएम मोदी महाराष्ट्र आने वाले हैं, क्या उन्हें नहीं पता कि फैसला आने वाला है? इस मामले में दिल्ली से लेकर यहां तक मैच फिक्सिंग हो रही है।

1:25 PM, 10 Jan 2024

आदित्य ठाकरे का राहुल नार्वेकर पर निशाना

शिवसेना विधायकों पर अयोग्यता पर फैसले से पहले अब उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान सामने आया है। आदित्य ठाकरे ने कहा, संविधान के मुताबिक न्याय होना चाहिए। बीजेपी नया संविधान बना रही है। अंबेडकर ने हमें संविधान दिया है। स्पीकर के लिए एक प्रोटोकॉल होता है। किससे मिलना है और किससे नहीं मिलना है। ‘भारत’ गठबंधन एक है। हम लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं।

1:00 PM, 10 Jan 2024

फैसले से पहले शिंदे गुट के सभी विधायक बाला साहेब ठाकरे भवन जाएंगे

शिवसेना विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से ठीक पहले दोपहर 3:00 बजे शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के सभी विधायक दक्षिण मुंबई स्थित बालासाहेब ठाकरे भवन जाएंगे। शाम 4 बजे सभी विधायक बाला साहेब भवन से विधान भवन जाएंगे।

12:45 PM, 10 Jan 2024

फैसले से पहले राहुल नार्वेकर ने बैठक शुरू की

विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने विधान भवन में बैठक शुरू कर दी है। विधानभवन के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठकें शुरू हो गई हैं। शिवसेना विधायक अयोग्यता मामले में अयोग्यता का नतीजा शाम को सामने आ जाएगा। उससे पहले की प्लानिंग कैसी है? विधानसभा अध्यक्ष इसकी समीक्षा कर रहे हैं। अयोग्यता मामले को अब लाइव देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़े:

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago