Monday, July 8, 2024
HomeDelhiElectric Buses: सीएम केजरीवाल का नए साल पर दिल्लीवासियों को तोहफा, 50...

Electric Buses: नए साल पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त 50 नई लो फ्लोर इलेक्ट्रिक एसी बसों का बड़ा तोहफा दिया है। सीएम केजरीवाल ने राजघाट डिपो से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण मुक्त, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन के नए युग में दिल्ली के लोगों का स्वागत करता हूं।

7379 बसें दौड़ रहीं दिल्ली की सड़कों पर

बता दें कि 50 नई बसें और शूरू होने के बाद दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन के बेड़े में 300 इलेक्ट्रिक बसें हो गई हैं। दिल्ली की सड़कों पर अभी कुल 7379 बसें चल रही हैं जो अब तक सबसे ज्यादा हैं।

2023 तक दिल्ली मे होंगी 2280 इलेक्ट्रिक बसें

ये नई पचास बसें दिल्ली के सात रूटों पर चलाई जांएगी। सभी बसें रोहिणी के सेक्टर-37 में जाकर रुकेंगी। सीएम केजरीवाल ने इस अवसर पर कहा कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की 100 इलेक्ट्रिक बसें भी दिल्ली सरकार अधिग्रहीत कर रही हैं। दिल्ली सरकार अब दिल्ली मेट्रो की फीडर बसें भी चलाएगी। दिल्ली में दिसंबर 2023 तक 2280 इलेक्ट्रिक बसें हो जाएंगी।2025 तक 6380 और ई-बसें खरीद ली जाएंगी। जिसके बाद दिल्ली में बसों की कुल संख्या 10480 पहुंच जाएगी। इन बसों में से 8280 (80 फीसदी) बसें इलेक्ट्रिक होंगी। बता दें कि इस दौरान परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत समेत परिवहन निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता के दफ्तर पर बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular