Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiElvish Yadav: एल्विश यादव की बढ़ीं मुश्किलें, गुरुग्राम में FIR दर्ज

Elvish Yadav: एल्विश यादव की बढ़ीं मुश्किलें, गुरुग्राम में FIR दर्ज

India News (इंडिया न्यूज) Delhi, Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी विजेता और यूट्यूब स्टार Elvish Yadav के साथ शुक्रवार को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गुरुग्राम के साउथ प्वाइंट मॉल में सागर ठाकुर उर्फ ‘मैक्सटर्न’ के साथ उसके साथियों ने मारपीट की। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से शिकायत करते हुए सागर ठाकुर ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर ‘मैक्सटर्न’ के नाम से भी जाने जाते हैं और उनके हजारों फॉलोअर्स हैं। एल्विश यादव के साथ अभद्र भाषा को लेकर वह काफी नाराज चल रहे थे, जिसके बाद वह उनसे मिलने पहुंचे। लेकिन उनसे मिलने के बाद उनके साथियों ने उनके साथ मारपीट की और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वीडियो वायरल होने के बाद एल्विश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया और घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में पूरी जानकारी है और वह पुलिस जांच में सहयोग कर रहे हैं।

गुरुग्राम में FIR दर्ज

शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात गुरुग्राम सेक्टर-53 थाने में आईपीसी की धारा 149, 147, 323 और 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो भी जब्त कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:- 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular