Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiAttack On Police In Hauz Khas: बार पर दबिश देने गई पुलिस...

Attack On Police In Hauz Khas:

नई दिल्ली: हौज खास विलेज से पुलिस टीम पर हमला करने की खबर सामने आई है। आपको बता दें कि हौज खास विलेज के एक बार में दबिश देने गई पुलिस टीम पर बार कर्मचारियों ने मारपीट के साथ बदसलूकी भी की है। हौज खास विलेज में बार कर्मचारियों के लोगो ने स्पेशल स्टाफ की टीम को घेर लिया। हादसे में घायल पुलिसकर्मियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

दस आरोपी गिरफ्तार

डीसीपी मनोज सी ने बताया कि पुलिस इस मामले की कार्रवाई कर रही है। आपको बता दें यह घटना 21 जुलाई की है। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने इस मामले से जूड़े 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान भोला, रविंद्र, मनुदेव, देवेंद्र, विष्णु, शाहरुख, लक्की, मनदीप और रंजीत के रूप में की गई है।

तेज आवाज में बज रहा था म्यूजिक

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले के स्पेशल स्टाफ टीम 21 जुलाई को रात करीब एक बजे हौज खास विलेज स्थित एक बार में पहुंची। पुलिस ने यह देखा कि यहां पर तेज आवाज में म्यूजिक चल रहा है और करीब 20 से भी जयादा लोग डांस कर रहे है। अरोप है कि यह सभी शराब पी रहे थे।

कागजात मांगने पर किया हमला

पुलिस ने बार मैनेजर रविंद्र से जमीन के कागजात मांगे। आरोपियों ने कागजात दिखाने की बजाय पुलिस टीम को घेर लिया और सभी पुलिसकर्मियों को धक्का देकर बार से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस को दी।

ये भी पढ़े: Shai Hope ने 100वें वनडे में जीता शानदार शतक, अपने नाम किया रिकॉर्ड

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular