Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiदिल्ली में आज भी बरसेगा सूरज का कहर, दोपहर बाद बदल सकता...

राजधानी दिल्ली में आज सोमवार से मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ की कम सक्रियता की वजह से आज से पारा चढ़ सकता है।

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

राजधानी दिल्ली में आज सोमवार से मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ की कम सक्रियता की वजह से आज से पारा चढ़ सकता है। हालांकि, शाम को बादल छाने के साथ आंधी तूफान आने से राहत मिल सकती है। सप्ताह के मध्य तक अधिकतम पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूवार्नुमान है।

बढ़ने वाला है तापमान 

Even today the sun wreaks havoc in Delhi

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इस रविवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। हवा में नमी का स्तर 15 से 62 फीसदी तक देखा गया है। दिन भर सूरज के तीखें तेवरों की वजह से लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। दिल्ली का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाके मे 42 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया।

दोपहर बाद बदल सकता है मौसम

Even today the sun wreaks havoc in Delhi

मौसम विभाग ने आज अनुमान लगाया हुआ है कि अगले 24 घंटे के अंदर तेज धूप के साथ अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम पारा 23 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। लेकिन, दोपहर बाद मौसम में बदलाव होकर आंधी-तूफान की संभावना है। इसके अगले दिन भी मौसम साफ रहेगा और तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। साथ मौसम विभाग ने तीन दिनों तक यलो अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी पड़ने का पूवार्नुमान लगाया है।

दिल्ली-एनसीआर की हवा की सेहत हुई खराब

दिल्ली में आज भी बरसेगा सूरज का कहर

रविवार के दिन भी दिल्ली-एनसीआर की हवा नमी की सेहत खराब रही। दिल्ली का एक्यूआइ 261, गाजियाबाद 249, फरीदाबाद 224, गुरुग्राम 272, ग्रेटर नोएडा 260 व नोएडा 283 एक्यूआइ रिकॉर्ड में आया है। आने वाले 24 घंटे में भी हवा की सेहत में कोई भी सुधार की संभावना नहीं है।

ये भी पढ़े : Delhi की डेथ ऑडिट कमेटी के अनुसार, कोरोना से नहीं 70 % अन्य कारणों से हुई मौतें
Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular