होम / Exclusive Interview: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभालते ही क्या बोले अरविंदर सिंह लवली, ‘कांग्रेस’ कैसे करेगी अपनी वापसी, पढ़िए उनका बयान

Exclusive Interview: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभालते ही क्या बोले अरविंदर सिंह लवली, ‘कांग्रेस’ कैसे करेगी अपनी वापसी, पढ़िए उनका बयान

• LAST UPDATED : September 15, 2023

India News(इंडिया न्यूज़)Exclusive Interview: दिल्ली कांग्रेस की कमान पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंदर सिंह लवली ने आज आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी (DPCC) की बागडोर सौंपी है। आज उन्होंने दोपहर में पदभार ग्रहण किया है।1998 में पहली बार गांधी नगर से विधायक बने। 4 बार विधायक रह चुके हैं। कार्यभार संभालने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि, हमारी पहली प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना है और संगठन को मजबूत करने की दिशा में यह पहला कदम है।

कैसे मजबूत होगा संगठन

आगामी आम चुनाव के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन बना है, जिसका हिस्सा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों हैं। दिल्ली में कांग्रेस को हराकर ही ‘आप’ सत्ता में आई है। अगले चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर क्या रणनीति होगी? इन्हीं सब विषयों पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपनी बात रखी।

दिल्ली कांग्रेस के बारे में

अरविंदर सिंह लवली  ने आगे कहा कि, यहां पांच साल बाद पहली बार कांग्रेस नेतृत्व और कार्यकर्ता एक साथ मंच पर थे और सबमें इतना जोश था। हमारा आधा काम तो वैसे ही हो गया। हम सब मिलजुल कर काम करेंगे। हमें घर बैठे कांग्रेसियों को एक्टिव करना है। वहीं इधर-उधर दूसरी पार्टियों में गए कांग्रेसियों से भी अपील है कि घर में लौटें। जल्द कांग्रेस सड़क पर भी जनता के मुद्दों को उठाते दिखेगी। सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि मजबूती के साथ राहुल गांधी और कांग्रेस के लिए एकजुट होकर खड़े हो जाएं।

दिल्ली लोकसभा इलेक्शन में के बारे में

शुरू का एक महीना अपना संगठन मजबूत करने में लगाएंगे। चुनाव लड़ना एक बात है, दिल्ली के लोगों की लड़ाई लड़ना अलग बात है। कांग्रेस की खासियत भी है कि सभी अपने व्यू को रख सकते हैं। लेकिन, सभी सहमत हैं कि जो हाईकमान फैसला करेगा, वहीं स्वीकार्य होगा। दिल्ली के लोगों की लड़ाई लड़ेंगे।

इसे भी पढ़े:Ganesh Chaturthi: दिल्ली में गणेश चतुर्थी पर सजने लगे है बाजार, जानें दिल्ली के किस जगह से खरीद सकते है इको फ्रैंडली मूर्तियां

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox