होम / अब भी सुलग रही भलस्वा लैंडफिल साइट, धुएं से आसपास के लोगों का जीना दुश्वार

अब भी सुलग रही भलस्वा लैंडफिल साइट, धुएं से आसपास के लोगों का जीना दुश्वार

• LAST UPDATED : May 1, 2022

इंडिया न्यूज, दिल्ली : Eyes Burning due to Smoke in Delhi दिल्ली में भलस्वा लैंडफिल साइट (Bhalswa landfill site in Delhi) से धुआं उठना जारी है। 26 अप्रैल से लगी आग अब भी धधक रही है। इससे साइट ही नहीं आसपास के इलाके में लोगों का जीना दुश्वार (difficult) है। धुएं के चलते लोग आंखें जलने (burning eyes) के साथ ही सांस फूलने (breathlessness) की समस्या का सामना कर रहे हैं। वहीं दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

छह दिन पहले लगी थी आग

मंगलवार की शाम भलस्वा लैंडफिल साइट पर भीषण आग लग गई थी। आग लगते ही कूड़े के ढेर से लगातार धमाका हो रहा था और आग के गोले निकल रहे थे और धुआं पूरे इलाके में फैल गया था। रविवार को भी लैंडफिल साइट धधक रही है। सुलगते कूड़े से लगातार उठता धुआं परेशानी का सबब बना हुआ है। इससे स्थानीय निवासी हलकान हैं। उनका कहना है कि धुएं से उनका दम फूल रहा है।

ये भी पढ़े : दुष्कर्म आरोपी ने कोर्ट की छठी मंजिल से कूदकर जान दी, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox