Thursday, July 4, 2024
HomeAstrologyFalgun Amavasya 2024: कब है फाल्‍गुन अमावस्‍या? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा...

Falgun Amavasya 2024: कब है फाल्‍गुन अमावस्‍या? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

India News(इंडिया न्यूज़), Falgun Amavasya 2024 : एक साल में कुल 12 अमावस्या तिथियां होती हैं। सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। फाल्गुन माह में पड़ने वाली अमावस्या तिथि को फाल्गुन अमावस्या के नाम से जाना जाता है। फाल्गुन अमावस्या तिथि पर पांच लाल फूल और पांच जलते हुए दीपक पवित्र नदी में प्रवाहित करने से घर में स्थायी आर्थिक समृद्धि आती है। आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है। फाल्गुन अमावस्या व्रत 10 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं फाल्गुन अमावस्या की तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि।

फाल्गुन अमावस्या 2024 तिथि

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 09 मार्च को शाम 06:17 बजे से शुरू होगी और 10 मार्च को दोपहर 02:29 बजे समाप्त होगी। फाल्गुन अमावस्या व्रत 10 मार्च 2024 रविवार को रखा जाएगा। आपको बता दें कि इस दिन साध्य योग बन रहा है जो शाम 4:14 बजे तक रहेगा।

 स्नान दान का समय

इस दिन स्नान करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त बहुत लाभकारी माना जाता है। आपको बता दें कि इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:59 बजे से सुबह 05:48 बजे तक रहेगा। इस दिन दान के लिए अभिजीत और विजय मुहूर्त सर्वोत्तम माना जाता है। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:08 बजे से 12:55 बजे के बीच रहेगा, जबकि विजय मुहूर्त दोपहर 02:30 बजे से 03:17 बजे के बीच रहेगा।

फाल्गुनी अमावस्या के दिन करें ये काम

  • इस दिन पितरों की पुजा करें। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और जिन लोगों की कुंडली में पितृ दोष होता है उन्हें भी समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
  • धर्म शास्त्रों में यह भी कहा गया है कि जो व्यक्ति वर्ष की किसी भी अमावस्या को अपने पितरों का श्राद्ध नहीं करता, उसे फाल्गुन अमावस्या के दिन किए गए श्राद्ध से विशेष फल मिलता है।
  • फाल्गुन अमावस्या के दिन दान-पुण्य का बहुत महत्व माना जाता है। इसलिए किसी जरूरतमंद व्यक्ति को कपड़े, पैसे या भोजन का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular