Thursday, July 4, 2024
HomeDelhiFarmer Protest: दिल्ली में फिर उमड़ेगी किसानों की भारी भीड़, बड़े आंदोलन...

Farmer Protest: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर किसान आंदोलन की राह पकड़ने वाले हैं। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने दिल्ली में दोबारा से बड़ा आंदोलन करने का एलान किया है। यह फैसला गुरुवार को हरियाणा में हुई राष्ट्रीय बैठक में लिया गया। इस दौरान यूपी, पंजाब, हरियाणा सहित विभिन्न प्रदेशों से आए किसान संगठनों के पदाधिकारियां भी शामिल थे।

अपने वादे से मुकर रही सरकार 

संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता युद्धवीर सिंह ने बताया कि किसान अपनी लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर से आंदोलन करने के लिए मजबूर हो गए हैं। इसके तहत देशभर के किसान 20 मार्च को दिल्ली की ओर प्रस्थान करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि पूर्व में किसान आंदोलन के दौरान सरकार की ओर से दिए गए आश्वासन अब तक पूरे नहीं हुए हैं। सरकार अपने वादे से मुकर रही है।

20 मार्च को दिल्ली आएंगे किसान 

ऐसे में 20 मार्च को दिल्ली कूच करने के बाद महापंचायत की जाएगी, जिसमें बड़े आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा। इतना ही नहीं SKM आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सरकार को घेरने का काम करेगा ताकि वह अपनी मांगों को पूरा करवा सके।

अलग संविधान बनाने की तैयारी 

वहीं इस संबंध में किसान नेता डॉ. सुनील ने कहा कि “किसान आंदोलन ने हमें बहुत कुछ सिखा दिया है, इसलिए इस बार संयुक्त किसान मोर्चा एक संविधान बनाने जा रहे हैं।” जिसके आधार पर आगामी फैसले लिए जाएंगे।

एसकेएम ने रखी यह मांगें

यहीं नहीं इस राष्ट्रीय बैठक में SKM ने अपनी मांगों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांगें है  लखीमपुर मामले में केंद्रीय मंत्री को पद से हटाने, कर्ज माफी, किसान आंदोलन के दौरान किसानों से किए वादे पूरे करने और एमएसपी को लागू किया जाए।

ये भी पढ़ें: पंजाबी बाग की झुग्गियों में भीषण आग, दमकल की 13 गाड़ियों ने पाया काबू

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular