Friday, July 5, 2024
HomeDelhiFarmer Protest Live Update: बीकेयू चढ़ूनी ग्रुप ने ट्रैक्टर मार्च निकाला

Farmer Protest Live Update: बीकेयू चढ़ूनी ग्रुप ने ट्रैक्टर मार्च निकाला

India News(इंडिया न्यूज़), Farmer Protest Live Update: आज पंजाब में किसानों ने बीजेपी के तीन बड़े नेताओं के आवास को घेरने का फैसला किया है, जिनमें कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ और केवल सिंह ढिल्लों शामिल हैं। इसके अलावा पंजाब के सभी टोल प्लाजा को 2 दिन के लिए फ्री करने का भी ऐलान किया गया है। वहीं, आंदोलन को खत्म करने के लिए किसानों और केंद्र सरकार के बीच लगातार बैठकें चल रही हैं। रविवार को किसान नेताओं और सरकार के बीच चौथे दौर की बातचीत होगी। इससे पहले तीसरे दौर की बैठक हुई। चंडीगढ़ में हुई इस बैठक में केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। दोनों पक्षों के बीच 8 और 12 फरवरी को भी बातचीत हुई लेकिन सभी बैठकें बेनतीजा रहीं। यहां जानें किसान आंदोलन का हर अपडेट।

04 :44 PM, 17 FEB 2024

रविवार को किसान कुरुक्षेत्र में करेंगे बैठक

भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की महिला प्रदेशध्यक्ष सुमन हुड्डा ने जानकारी दी है कि किसानों के आंदोलन के तहत संगठन की तरफ से रविवार को कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी। इस रणनीति के तहत ही आगे किसानों के आंदोलन को लेकर ठोस निर्णय लिया जाएगा। सरकार को किसानों के हितों का हनन नहीं करने दिया जाएगा।

03 :49 PM, 17 FEB 2024

किसानों के परिवार भी शंभू बॉर्डर पहुंचे

आंदोलनकारी किसानों के परिवार के सदस्य पंजाब-हरियाणा शंभू सीमा पर अपनी एकजुटता दिखाने के लिए उनके साथ शामिल हुए।

12:40 PM, 17 FEB 2024

बीकेयू चढ़ूनी ग्रुप ने ट्रैक्टर मार्च निकाला

पिहोवा में ट्रैक्टर मार्च का नेतृत्व गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने किया। चढ़ूनी ने खुद ट्रैक्टर चलाकर मार्च निकाला। उन्होंने कहा कि आंदोलनरत किसानों की मांगें जायज हैं और सरकार को इन्हें तुरंत मान लेना चाहिए। किसान संयम बरत रहे हैं, लेकिन सरकार को भी गंभीरता दिखाने की जरूरत है। रविवार को कुरुक्षेत्र में अहम पंचायत होगी, जिसमें आगे के फैसले लिए जाएंगे। इस पंचायत की तैयारियां बड़े पैमाने पर की जा रही हैं।

12:18 PM, 17 FEB 2024

बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा- मोदी सरकार ने किसानों के लिए बहुत कुछ किया है।

किसानों के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए पिछले 10 वर्षों में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। भविष्य में उनकी मांगों को संकल्प पत्र में भी शामिल किया जाएगा। किसानों द्वारा उठाए गए मुद्दों का समाधान ढूंढने के लिए मोदी सरकार के मंत्री चंडीगढ़ जा रहे हैं।

12:00 PM, 17 FEB 2024

पंढेर ने कहा- सरकार एमएसपी पर अध्यादेश लाए

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर पत्रकारों से बात की। केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक से एक दिन पहले पंधेर ने कहा कि केंद्र को एमएसपी को कानूनी गारंटी देने के लिए अध्यादेश लाना चाहिए। सरकार ने 23 फसलों के लिए एमएसपी की घोषणा की, लेकिन केवल 2-3 फसलें ही खरीदीं। हम पहले कदम के रूप में कॉरपोरेट द्वारा फसलों की खरीद में लूट को खत्म करना चाहते हैं। मेरा मानना है कि अगर सरकार गंभीरता से उपभोक्ताओं और उत्पादकों पर ध्यान दे और कॉरपोरेट्स पर कम ध्यान दे तो यह पूरा मुद्दा सुलझ सकता है।

11:40 AM, 17 FEB 2024

फिलहाल शंभु पर शांति

शनिवार को सीमा पर शांति है। सुबह से प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कोई झड़प नहीं हुई है। यूनियन कार्यकर्ताओं ने युवाओं को बॉर्डर पर रोक लिया है। किसान नेता लगातार मंच से सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। अलग-अलग गांवों से आए किसान नेताओं को मंच पर बोलने का मौका दिया जा रहा है। सुबह से ही लंगर लगातार जारी है। कोई जूस तो कोई खीर और रोटी-सब्जी बांट रहा है। मेडिकल कैंपों में लोगों का इलाज किया जा रहा है।

11:15 AM, 17 FEB 2024

चंडीगढ़ से दिल्ली की उड़ानें फुल

किसानों के आंदोलन का असर अब हवाई यातायात पर भी पड़ रहा है। आज चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली इंडिगो और विस्तारा एयरलाइंस की सभी उड़ानें फुल हैं। इसके चलते इन दोनों एयरलाइंस ने फ्लाइट की ऑनलाइन बुकिंग आज के लिए बंद कर दी है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रोजाना 8 उड़ानें चलती हैं। इन उड़ानों में 1044 सीटें उपलब्ध हैं। इन उड़ानों में 900 सीटें हमेशा बुक रहती थीं। लेकिन किसान आंदोलन के बाद से उनकी सभी सीटें फुल चल रही हैं।

11:30 AM, 17 FEB 2024

पंजाब पुलिस ने किसान आंदोलन पर नजर रखने के लिए फोर्स भेजी

किसान आंदोलन पर नजर रखने के लिए पंजाब पुलिस ने भी बड़ा कदम उठाया है। पंजाब पुलिस के विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था ने चल रहे किसान आंदोलन के बीच 500 पुलिस कर्मियों को शंभू, खनौरी, दातासिंह वाला बॉर्डर पर मौजूद रहने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, संगरूर जिले में 100 पुलिसकर्मियों की एक रिजर्व टुकड़ी रखी गई है, पटियाला जिले के लिए 100, एसएपी जालंधर में 100 जवानों की एक रिजर्व टुकड़ी रखी गई है, सीटीसी बीएचजी पटियाला में 100 जवानों की एक रिजर्व टुकड़ी रखी गई है और एसएएस नगर में टीएसएस पुलिस लाइन्स में 100 पुलिसकर्मियों की एक रिजर्व पार्टी रखी गई है। इन 500 जवानों को शनिवार सुबह 8 बजे तक इन जगहों पर पहुंचने को कहा गया है।

10:30 AM, 17 FEB 2024

नवजोत सिद्धू ने कहा- कायरता की सजा राजनीतिक मौत है

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली कूच कर रहे पंजाब के किसानों पर हरियाणा पुलिस द्वारा बल प्रयोग को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा। सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए सिद्धू ने लिखा कि कायरता की सजा राजनीतिक मौत है। शंभू बॉर्डर पर पंजाब के किसानों पर हरियाणा पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले दागने का वीडियो फेसबुक पर शेयर करते हुए सिद्धू ने लिखा- कायरता की सजा राजनीतिक मौत है। ये हमारे अधिकार क्षेत्र में आने वाले इलाके में हो रहा है। रिमोट कंट्रोल CM भगवंत मान मूकदर्शक बने हुए हैं – शर्मनाक!

10:10 AM, 17 FEB 2024

कैथल में ट्रैक्टर रैली आज

भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप आज हरियाणा के कैथल में ट्रैक्टर रैली निकालेगा। यह ट्रैक्टर किसान आंदोलन के समर्थन में निकाला जाएगा। किसान आंदोलन के समर्थन में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं।

9:45 AM, 17 FEB 2024

क्या बढ़ेंगे सब्जियों के दाम?

गाज़ीपुर मंडी के एक सब्जी व्यापारी ने कहा कि किसान आंदोलन के कारण अभी तक सब्जियों की कीमतों में कोई अंतर नहीं आया है। हां, अगर किसानों का आंदोलन जारी रहा और अधिक सड़कें जाम हुईं तो यूपी, गंगानगर और पुणे से सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इससे सब्जियों के दाम बढ़ सकते हैं।

9:20 AM, 17 FEB 2024

किसान आंदोलन का फलों और सब्जियों पर असर

किसान आंदोलन ने दिल्लीवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। दिल्ली में फल और सब्जियां पहुंचने में दिक्कत हो रही है। इसका असर आने वाले दिनों में दिखेगा।

9:00 AM, 17 FEB 2024

विज ने दी चेतावनी

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में अशांति की इजाजत नहीं दी जा सकती। प्रदर्शनकारियों को कानून-व्यवस्था को बाधित नहीं करना चाहिए और शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना चाहिए।

8:30 AM, 17 FEB 2024

मिर्च और पेट्रोल बम से हमला

एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि उपद्रवियों ने न सिर्फ पथराव किया बल्कि पुलिस कर्मियों पर पेट्रोल बम से भी हमला किया। इसके अलावा मशीनों से मिर्च पाउडर भी फेंक दिया गया है। ऐसे उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही केस को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी फुटेज और घायल कर्मचारियों की मेडिकल रिपोर्ट भी जुटाई गई है।

8:15 AM, 17 FEB 2024

पंजाब बीजेपी नेताओं के घर के बाहर आज होंगे धरने

पंजाब और हरियाणा की सीमा पर किसानों का जमावड़ा है। रविवार को चौथे दौर की बातचीत से पहले किसान आगे नहीं बढ़ेंगे।

ये भी पढ़े:

 

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular