Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiFarmers Protest Live: सरकार और किसानों नेताओं के बीच कल होगी तीसरे...

Farmers Protest Live: सरकार और किसानों नेताओं के बीच कल होगी तीसरे दौर की बातचीत, 3 केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल

India News(इंडिया न्यूज़), Farmers Protest Live: दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों पर किसान आंदोलन लगातार दूसरे दिन जारी है। बुधवार को भी सुरक्षाकर्मियों के साथ किसानों की झड़प हुई। इस बीच खबर है कि किसान संगठन और केंद्र सरकार के बीच गुरुवार को तीसरे दौर की बातचीत होगी। बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे रखी गई है। बता दें, किसान नेताओं ने बताया कि वार्ता के लिए सरकार की ओर से चिट्ठी मिली है, जिसके लिए वो तैयार हैं।

06 :31 PM, 14 FEB 2024

किसान नेताओं ने केंद्र सरकार के रवैये पर उठाये सवाल

पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने कहा, केंद्र के साथ बैठक कल शाम 5 बजे होगी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, अगर केंद्र कोई हल करे, तो हम हल के तैयार हैं। हम टकराव नहीं चाहते हैं। बातचीत के लिए हम शांति के साथ बैठेंगे। इस दौरान किसान नेताओं ने केंद्र सरकार के रवैये पर भी सवाल उठाया और पुलिस कार्रवाई को गलत बताया। किसानों ने कहा, अर्धसैनिक बलों की तैनाती क्यों की गई है।

06 :05PM, 14 FEB 2024

चंडीगढ़ में तीसरे दौर की मीटिंग शुरू

केंद्र सरकार और दिल्ली कूच पर अड़े पंजाब के किसान संगठनों के नेताओं के बीच तीसरे दौर की बातचीत शुरू हो गई है। सामने आई जानकारी के अनुसार, वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ये बातचीत हो रही है। पटियाला के पास राजपुरा के एसडीएम कार्यालय में किसान संगठनों के नेताओं और केंद्र सरकार के साथ मीटिंग हो रही है।

05 :40 PM, 14 FEB 2024

किसान आंदोलन को लेकर राजनाथ सिंह के घर पर हो रही है बैठक

किसानों की मांग को लेकर केंद्र सरकार लगातार चर्चा कर रही है। अब किसानों की मांग और किसान आंदोलन को लेकर ऐसी ही एक महत्वपूर्ण मीटिंग केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर चल रही है। इस बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद हैं।

05 :15 PM, 14 FEB 2024

दिल्ली से चंडीगढ़ जाने के लिए लें ये रूट

हरियाणा पुलिस ने किसान आंदोलन को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए करनाल, इंद्री, लाडवा, यमुनानगर (एनएच-344), बरवाला, पंचकूला होते हुए गंतव्य स्थान पहुंचे या फिर करनाल, पिपली, लाडवा, बबैन, बराड़ा, दो सदका, बरवाला, पंचकूला के रास्ते होकर चंडीगढ़ पहुंचे।

05 :00 PM, 14 FEB 2024

पथराव में दो DSP समेत 24 पुलिसकर्मी घायल: DGP शत्रुजीत कपूर

किसानों के विरोध प्रदर्शन पर हरियाणा के DGP शत्रुजीत कपूर ने कहा है कि कल पथराव में दो डीएसपी, लगभग 24 पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीँ,कुछ किसान भी घायल हुए। मैं सभी से कानून-व्यवस्था का पालन करने की अपील करता हूं।

04 :45 PM, 14 FEB 2024

विरोध करना किसानों का लोकतांत्रिक अधिकार है: शशि थरूर

किसानों के दिल्ली चलो विरोध पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में विरोध करना और आना व अपनी बात रखना किसानों का लोकतांत्रिक अधिकार है। मुझे नहीं लगता कि चीन की सीमा को उस तरह से मजबूत किया गया होगा जिस तरह से अब शहर को मजबूत किया गया है।

04 :30  PM, 14 FEB 2024

‘सरकार निकाले समाधान, वापस नहीं जाएगा किसान’; राकेश टिकैत

किसान आंदोलन में फिर एक बार राकेश टिकैत की एंट्री हो गई है। राकेश टिकैत ने बुधवार को कहा है कि, ‘किसान वापस नहीं जाएगा। किसान बगैर बातचीत और समाधान के वापस नहीं जाएगा। अगर उनसे बातचीत नहीं की जाती है तो वह दिल्ली की तरफ तो जाएगा ही। हमारे लिए दिल्ली दूर नहीं है। हमारी 16 तारीख की कॉल है और सरकार को 16 तारीख तक का समय है की हल निकाल ले।

04 :00 PM, 14 FEB 2024

‘पंजाब में कल रेलवे का चक्का जाम’, किसान संगठन का ऐलान

पंजाब में किसानों के सबसे बड़े संगठन भारतीय किसान यूनियन उग्राहां ने ऐलान किया है कि कल यानी 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रेलवे ट्रैक जाम किए जाएंगे। बता दें, दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों पर आंसू गैस चलाए जाने से नाराज होने के बाद किसान संगठन ने ये निर्णय लिया है।

03 :30 PM, 14 FEB 2024

किसान आंदोलन का लेकर अखिलेश का सरकार पर प्रहार

यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “पूरा किसान आंदोलन कर रहा है…एक तरफ आप भारत रत्न दे रहे हैं और दूसरी तरफ आप किसानों को रोकना चाहते हैं, उनकी मांग नहीं मानना चाहते। आखिरकार भाजपा चाहती क्या है…भाजपा के लोग PDA से घबराए हुए हैं…मैं उम्मीद करता हूं कि हमारे सहयोगी दल PDA की लड़ाई को मजबूत करेंगे।”

2:55 PM, 14 FEB 2024

केंद्र सरकार आज किसानों के साथ बैठक कर सकती है: सूत्र

सूत्रों की मानें तो आज यानी बुधवार शाम को केंद्र के साथ किसानों की बैठक हो सकती है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार के मंत्री चंडीगढ़ आकर किसानों के साथ दोबारा बैठक कर सकते हैं। केंद्र सरकार जल्द ही किसानों को बैठक का प्रस्ताव भेज सकती है। शंभू बॉर्डर पर अब भी आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि वे फिलहाल आगे न बढ़ें। किसान आज शाम 5 बजे तक केंद्र की ओर से बैठक के न्योते का इंतजार करेंगे।

2:42 PM, 14 FEB 2024

दातासिंह बॉर्डर पर बढ़ा बवाल

जींद के दाता सिंह बॉर्डर पर हालात एक बार फिर बेकाबू हो गए हैं। जब पंजाब से आए किसान बॉर्डर पर उखाड़ने लगे तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। किसानों ने आंसू गैस के गोलों पर पानी की बौछार शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने प्लास्टिक की गोलियां चलाईं। ये गोलियां तीन किसानों को लगीं। इससे वह घायल हो गये। दातासिंहवाला बॉर्डर पर भीड़ लगातार आक्रामक होती जा रही है। किसान पीछे हटने के मूड में नहीं हैं। पुलिस भी सीमा की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। फिलहाल हालात काफी खराब हैं। किसान ट्रैक्टर लेकर आगे बढ़ रहे हैं। पुलिस लगातार आंसू गैस के गोले और प्लास्टिक की गोलियां चला रही है।

2:32 PM, 14 FEB 2024

किसान नेता पंढेर ने फिर एमएसपी की गारंटी देने की मांग

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने रविवार को कहा कि वह किसानों के हित में केंद्र के साथ किसी भी तरह की बातचीत पर विचार करेंगे, लेकिन उनके साथ बातचीत के लिए सकारात्मक और मनोवैज्ञानिक विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून बनाने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि कहा जाता है कि आपका (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) दिल बड़ा है. हमें रसायन विज्ञान के नियम प्रदान करता है।

2:22 PM, 14 FEB 2024

किसानों के खिलाफ गैस के गोले का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए: किसान नेता पंढेर

पंजाब किसान श्रमिक संगठन समिति के विद्रोही सरवन सिंह पंधेर ने रविवार को सरकार से किसानों द्वारा आतंकवादी गैस और अन्य ताकतों के इस्तेमाल को रोकने और संगठन-व्यापी मोर्टार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी की ओर मार्च करते समय पुलिस ने किसानों को प्लास्टिक और रबर के गोले और विस्फोटक गैस के साथ स्व-लोडिंग राइफल (एसएलआर) का उपयोग करने के लिए मजबूर किया।

2:04 PM, 14 FEB 2024

कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने क्या कहा?

कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि मैं विभिन्न किसान संगठनों के नेताओं से मदद करने और बातचीत करने का आग्रह करना चाहूंगा। सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है। हमने उन्हें आश्वासन दिया है कि प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाई जाएगी, लेकिन नए कानून बनाते समय अभी भी कई चीजों पर विचार करने की जरूरत है। हम आने वाले दिनों में किसान संगठनों से चर्चा करना चाहते हैं।

1:52 PM, 14 FEB 2024

शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोके जाने पर एसकेएम ने की बैठक

‘दिल्ली चलो’ मार्च के दौरान पंजाब के किसानों को हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर रोक दिया गया, जब उन्होंने आगे बढ़ने की जिद की तो उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठीचार्ज भी किया गया। इसको लेकर संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब ने जालंधर में बैठक की। इसमें करीब 32 किसान संगठनों ने हिस्सा लिया। इस दौरान एसकेएम ने कहा है कि 16 फरवरी को बुलाए गए भारत बंद की समीक्षा की गई।

1:48 PM, 14 FEB 2024

अब पंजाब में कल होगा रेलवे ट्रैक जाम: भारतीय किसान यूनियन

किसान आंदोलन के बीच पंजाब के सबसे बड़े किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि कल यानी 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक पूरे पंजाब में रेलवे ट्रैक जाम किए जाएंगे। दिल्ली जा रहे किसानों को रोकने, उन पर आंसू गैस छोड़ने और लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने यह फैसला लिया है। भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह उगराहां ने यह घोषणा की है। हालांकि, भारतीय किसान यूनियन (उग्राहां) किसानों के दिल्ली मार्च का हिस्सा नहीं है।

1:42 PM, 14 FEB 2024

हरियाणा और दिल्ली में किसी भी रूट पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं

किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सख्त हो गई हैं। इस बार प्रशासन ने किसानों को हरियाणा और दिल्ली में किसी भी रूट पर प्रदर्शन की आधिकारिक इजाजत नहीं दी है। जबकि पिछली बार चुनिंदा रूटों पर प्रदर्शन की इजाजत दी गई थी और किसान संगठनों ने इसका उल्लंघन किया था। किसान प्रदर्शनकारियों को कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी पहले ही दे दी गई है। इसके बावजूद अगर अलग से प्रदर्शन करने वाले लोग बिना अनुमति के रूट पर आते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

1:35 PM, 14 FEB 2024

किसानों के मुद्दे पर काम करेगी सरकार: बीजेपी

बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सरकार किसानों के मुद्दे पर पूरी संवेदनशीलता और सजगता से काम कर रही है। उनकी अधिकांश मांगें मान ली गई हैं और सरकार आगे भी संवेदनशीलता के साथ काम करेगी। अभी कानून की मांग तकनीकी दृष्टि से थोड़ी अजीब है। अब जब चुनाव की अधिसूचना जारी होने वाली है तो सरकार चाहकर भी कानून नहीं बना सकती।

1:30 PM, 14 FEB 2024

किसान आंदोलन पर क्या बोले झज्जर एसपी?

किसानों के विरोध को देखते हुए झज्जर एसपी अर्पित जैन ने कहा, हमारे जिले में पूरी तरह शांति है। हालांकि, हमने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किये हैं। अगर कोई कानून व्यवस्था का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चलने के लिए रास्ता उपलब्ध कराया गया है। हम सभी से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं।

1:14 PM, 14 FEB 2024

कृषि मंत्री की अधिकारियों के साथ बैठक

किसानों के आंदोलन को देखते हुए इसका समाधान कैसे निकाला जाए, इसके लिए कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा कृषि भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। किसान दिल्ली कूच करने पर अड़े हैं और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर जबरदस्त तनाव का माहौल है।

1:07 PM, 14 FEB 2024

पंजाब में कल 4 घंटे तक रेलवे ट्रैक जाम

दिल्ली जा रहे किसानों को रास्ते में रोकने और उन पर आंसू गैस छोड़ने के विरोध में पंजाब के सबसे बड़े किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन उगराहा ने ऐलान किया है कि कल दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक राज्य में रेलवे ट्रैक जाम किए जाएंगे।

1:01 PM, 14 FEB 2024

ऐसा लगता है कि उनका कोई और मकसद है: अनिल विज

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, वे केंद्र सरकार से बात करना चाहते थे। दो बार बातचीत हो चुकी है और वे आगे की बातचीत से इनकार नहीं कर रहे हैं। वे दिल्ली जाने पर भी अड़े हुए हैं। वे दिल्ली क्यों जाना चाहते हैं?

12:55 PM, 14 FEB 2024

अन्नदाताओं के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार नहीं होना चाहिए: एमएस स्वामीनाथन की बेटी

भारत सरकार ने हाल ही में कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया है। किसानों पर हुई कार्रवाई पर उनकी बेटी ने कहा है कि अन्नदाताओं के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए।

12:50 PM, 14 FEB 2024

इसलिए देश में पैदा होते हैं तानाशाह: राकेश टिकैत

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जब देश का विपक्ष कमजोर हो जाता है तो देश में तानाशाह पैदा हो जाते हैं। सभी राजनीतिक दल एक हैं। सत्ता में बैठे लोग भी और विपक्ष में भी। उन्हें अपनी सरकार बचाने दीजिये। जब देश का राजा कह रहा है कि हम 400 सीटें जीतेंगे तो देश में चुनाव की जरूरत कहां है?

12:40 PM, 14 FEB 2024

किसानों पर पुलिस कार्रवाई पर क्या बोले दिग्विजय सिंह?

किसानों पर की गई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने की सरकार की कार्रवाई की हम निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने किसानों से बात करने के लिए कॉरपोरेट मंत्री को चुना है, वह कॉरपोरेट जगत का प्रतिनिधित्व करते हैं और कॉरपोरेट का हित किसानों के शोषण में है।

12:28 PM, 14 FEB 2024

बहादुरगढ़ में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

किसानों को दिल्ली आने से रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने बहादुरगढ़ में किलेबंदी भी कर दी है। बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बल, आईटीबीपी और हरियाणा पुलिस तैनात की गई है।

12:08 PM, 14 FEB 2024

भाजपा किसानों की पार्टी है: अजय मिश्र टेनी

किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि बीजेपी किसानों की पार्टी है और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम करती है। टेनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को नुकसान से बचाने के लिए फसल बीमा शुरू किया। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा, जो दिल्ली की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे थे, को हरियाणा में शंभू सीमा पर रोक दिया गया। उनकी मांग है कि किसानों को एमएसपी पर गारंटी कानून दिया जाए।

11:38 AM, 14 FEB 20024

राहुल ने आंदोलन के प्रति जताया समर्थन 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई में कथित रूप से घायल हुए एक किसान से फोन पर बात की और आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह राजा वडिंग ने राजपुरा के एक अस्पताल का दौरा किया, जहां से उन्होंने राहुल गांधी से घायल किसान गुरमीत सिंह से फोन पर बात कराई। राजपुरा अस्पताल में ही गुरुमीत सिंह का इलाज चल रहा है।

11:32 AM, 14 FEB 2024

किसान नेता पंधेर ने कहा- हम पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हम पर खालिस्तान समर्थक और लेफ्ट-कांग्रेस समर्थक होने का आरोप लगाया जा रहा है, जो पूरी तरह से गलत है। पथराव को लेकर उन्होंने कहा कि हम पथराव नहीं कर रहे हैं, हमारा आंदोलन पूरी तरह से शांतिपूर्ण है। सरकार आंदोलन को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने हमारे किसानों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। हम सरकार से टकराव नहीं चाहते, सरकार को हमारी मांगें माननी चाहिए।

11:26 AM, 14 FEB 2024

किसान आंदोलन को लेकर राजस्थान में अलर्ट

पंजाब-हरियाणा सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन के चलते पंजाब से सटे राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भी प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है। श्रीगंगानगर जिला प्रशासन की ओर से पंजाब सीमा पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। साधुवाली चेक पोस्ट पर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं, पंजाब और श्रीगंगानगर के बीच पाटली और हिंदुमल कोट चेक पोस्ट आम जनता के लिए खोल दी गई है। श्रीगंगानगर जिले में किसान आंदोलन के कारण अभी तक शांति भंग होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि, किसान आंदोलन के चलते श्रीगंगानगर और अनूपगढ़ जिले में 20 फरवरी की आधी रात तक धारा 144 लागू कर दी गई है।

11:22 AM, 14 FEB 2024

आम लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी न करें: कृषि मंत्री

कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि किसान संगठनों को यह समझना जरूरी है कि जिस कानून की बात की जा रही है, उसके तहत इस तरह से कोई फैसला नहीं लिया जा सकता। ताकि बाद के दिनों में लोग हर किसी के बारे में सोचे बिना स्थिति की आलोचना करें। किसानों को यह भी ध्यान रखना होगा कि सामान्य जनजीवन बाधित न हो। मैं किसान संगठनों से कहूंगा कि वे किसी भी राजनीतिक प्रेरणा के तहत काम न करें।

11:15 AM, 14 FEB 2024

हम बातचीत के लिए तैयार हैं: कृषि मंत्री

किसानों के विरोध के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि हम बातचीत के लिए तैयार हैं। हमें सभी पक्षों को ध्यान में रखकर बातचीत करनी होगी। मैं किसान संगठनों से अनुरोध करता हूं कि वे चर्चा का माहौल बनाए रखें।’

11:10 AM, 14 FEB 2024

सिंघु बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए गड्ढे बनाए जा रहे हैं

किसानों को दिल्ली में घुसने से रोकने के लिए पुलिस ने पहले सिंघु बॉर्डर के पास ड्रोन मैपिंग की और फिर उन सड़कों की पहचान की, जहां से ट्रैक्टरों को दिल्ली लाया जा सकता है। फिर उन सड़कों पर गड्ढे किये जा रहे हैं। जेसीबी की मदद से 10-10 फीट गहरे गड्ढे खोदे जा रहे हैं।

11:04 AM, 14 FEB 2024

शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले

जब किसान शंभू बॉर्डर पर बैरिकेडिंग के पास पहुंचे तो पुलिस की ओर से फिर से आंसू गैस के गोले छोड़े गए। पुलिस ने चेतावनी दी है कि वे बैरिकेडिंग के पास न आएं।

10:48 AM, 14 FEB 2024

पंजाब ने हरियाणा की ड्रोन कार्रवाई पर जताई आपत्ति

पंजाब के अधिकारियों ने शंभू सीमा पर अपने क्षेत्र के अंदर हरियाणा पुलिस-प्रशासन द्वारा ड्रोन के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है। पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, पंजाब के अधिकारियों ने शंभू सीमा पर पंजाब क्षेत्र में आंदोलनकारी किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने के लिए ड्रोन के इस्तेमाल का विरोध किया है। पंजाब के पटियाला के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) शौकत अहमद पर्रे ने अंबाला के डिप्टी कमिश्नर को पत्र लिखकर अपना विरोध जताया है। उन्होंने पत्र में कहा है कि अंबाला के पास शंभू बॉर्डर पर पंजाब की सीमा के अंदर ड्रोन न भेजे जाएं।

10:34 AM, 14 FEB 2024

शंभू बॉर्डर पर सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी हैं

शंभू बॉर्डर पर सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी हैं। किसानों का दिल्ली चलो मार्च जारी है।

10:28 AM, 14 FEB 2024 

एमएसपी की मांग कर रहे हैं

शंभू बॉर्डर पर पंजाब के खन्ना जिले से आईं अमनदीप कौर ने कहा कि हम अपनी फसलों के लिए एमएसपी और लखीमपुर (खीरी) में मारे गए अपने भाइयों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग में लगे हैं।

10:04, 14 FEB 2024

टिकरी बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती

हरियाणा-दिल्ली टिकरी बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने टिकरी बॉर्डर की ओर जाने वाली सड़क को एक किलोमीटर पहले ही सील कर दिया है। किसी भी वाहन को सीमा की ओर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। किसानों को रोकने के लिए टिकरी बॉर्डर पर कई लेयर की बैरिकेडिंग की गई है।

9:53 AM, 14 FEB 2024

बहादुरगढ़ के इलाके शांत

बहादुरगढ़ में किसानों के दिल्ली चलो मार्च को देखते हुए सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. अनिल सिंह ने कहा, ‘फिलहाल मौस्टेरियन है. धर्म परिवर्तन कराया गया है. ‘पैदल यात्रियों का प्रस्थान आम बात है।’

9:50 AM, 14 FEB 2024

गाज़ीपुर बॉर्डर पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात

किसानों के प्रदर्शन का आज दूसरा दिन है। अभी तक आंदोलन में पंजाब-हरियाणा के किसान ही शामिल हैं, लेकिन राकेश टिकैत के बयान के बाद आशंका है कि यूपी के किसान भी इसमें शामिल हो सकते हैं। इसे देखते हुए गाजीपुर बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। यहां बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं।

9:45 AM, 14 FEB 2024

दिल्ली की सीमाओं का क्या है हाल?

किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए राजधानी की लगभग सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। इसके चलते दिल्ली-मेरठ समेत कई हाईवे पर भीषण जाम लग गया है और ऑफिस जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

9:40 AM, 14 FEB 2024

दिल्ली की सीमाओं पर बढ़ाई गई सुरक्षा

दिल्ली के टिकरी बॉर्डर, सिंघु बॉर्डर और सीमा बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस कमिश्नरेट के साथ ही दंगा निरोधी सोसायटी की स्थापना की गई है। सूर्योदय का उपयोग केवल तीन सीमाओं पर निगरानी के लिए किया जा रहा है।

9:25 AM, 14 FEB 2024

शंभू बॉर्डर पर आज बिगड़ सकते हैं हालात

पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर किसानों का आज दूसरा दिन है। किसान प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए आज भी आंसू गैस के गोले दागे जा सकते हैं। मंगलवार के मुकाबले आज ज्यादा हिंसा हो सकती है क्योंकि किसान बैरिकेड तोड़ने की कोशिश करेंगे। रात करीब 2 बजे भी एक एसयूवी के जरिए बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की गई। किसानों के खिलाफ हिंसा में हरियाणा पुलिस के 24 जवान घायल हो गए हैं, जिनमें एक डीएसीपी भी शामिल है। शंभू बॉर्डर पर 15 और जींद के दातासिंह बॉर्डर पर 9 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हालांकि, किसान संगठनों ने दावा किया है कि पुलिस कार्रवाई में 60 से ज्यादा किसान घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

9:10 AM, 14 FEB 2024

शंभू बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती

शंभू बॉर्डर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसे देखते हुए बॉर्डर से करीब एक किलोमीटर पहले ही वाहनों को रोक दिया जा रहा है और आगे नहीं जाने दिया जा रहा है।

8:50 AM, 14 FEB 2024

शंभू बॉर्डर पर अर्धसैनिक बल की 60 कंपनियां तैनात

किसानों को दिल्ली कूच करने से रोकने के लिए हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर अर्धसैनिक बल की 60 कंपनियां तैनात हैं। इसके अलावा पुलिस की 50 कंपनियां भी तैनात की गई हैं। एक तरफ किसानों ने हुंकार भरी है कि वे आज दिल्ली कूच के लिए आगे बढ़ेंगे, वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा बल उन्हें आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश करेंगे।

8:45 AM, 14 FEB 2024

‘पीएम मोदी को किसानों से बात करनी चाहिए’- सरवन सिंह पंढेर

पंजाब किसान संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि मीडिया में ऐसी खबरें आ रही हैं कि विचारधारा पर आधारित कानून इतनी जल्दी नहीं बनाया जा सकता. हम बस यह पूछ रहे हैं कि हमें उस पर कानूनी रचनात्मकता दी जाए, ताकि हम उस सीमा से बहुत नीचे न बेचें। इसलिए कमेटी का सवाल ही नहीं उठता. आइये आगे बढ़ें और किसानों से बात करें.

8:29 AM, 14 FEB 2024

हरियाणा में 7 जिलों में इंटरनेट बैन

हरियाणा सरकार ने किसानों के ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन को प्रतिबिंबित करते हुए मंगलवार को 15 फरवरी तक मोबाइल इंटरनेट और मल्टीपल मैसेजिंग सेवाओं पर दो दिन का प्रतिबंध लगा दिया। सरकार ने एक आदेश में कहा कि यह प्रतिबंध अंबाला, कुरूक्षेत्र में लागू रहेगा।

8:15 AM, 14 FEB 2024

सरकार हमें छोड़ दे, हमारा विरोध जारी रहेगा: किसान नेता सरवन सिंह

दिल्ली के किसान नेता सरवन सिंह ने कहा कि किसानों को अपनी बात रखनी चाहिए. हमें स्थानीय लोगों का भरपूर समर्थन प्राप्त है. हमारा परिचय आगे भी जारी रहेगा. सरकार को हमें रास्ता देना चाहिए. हम हिंसक रास्ते से बचने की कोशिश करेंगे. जब हम किसानों की बात आती है तो हमारे पीछे कोई नहीं है।

8:00 AM, 14 FEB 2024

टिकरी बॉर्डर पर ड्रोन से की जा रही है निगरानी

टिकरी बॉर्डर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए बंधकों पर नजर रखी जा रही है. किसानों के प्रदर्शन का आज दूसरा दिन है.

7:53 AM, 14 FEB 2024

टिकरी बांध पर कंक्रीट स्लैब को किया गया मजबूत

राष्ट्रीय राजधानी से बॉर्डर को मजबूत करने के लिए किसानों के मार्च के दूसरे दिन टिकरी बॉर्डर पर एकजुटता के बीच और भी असंतोष जाहिर किया जा रहा है. टिकरी बॉर्डर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

7:00 AM, 14 FEB 2024

 पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने किसानों का ‘दिल्ली चलो’ मार्च जारी किया है. बताया गया है कि एनएच-44 हरियाणा की ओर जाने वाले और भोपुरा बॉर्डर पहुंचने वाले वाहन लोनी भोपुरा रोड – कोयल एन क्वालिटी थान टीला टर्न लोनी – बंथला स्टेओवर हनुमान मंदिर लोनी – पूजा पा पंचलोक – मंडोला – मसूरी – खेकड़ा (26) की ओर डायवर्ट हो जाएंगे। बारी ले सकते हैं. और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर जा सकते हैं. गाजियाबाद से दिल्ली की ओर आने वाले लोग एमएसबीटी आनंद विहार के पास महाराजपुर सीमा से अंदरचे-कौशांबी के रास्ते प्रवेश कर सकते हैं।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular