Delhi

Kisan Mahapanchayat: आज किसान करेगें महापंचायत, इन रास्तों पर जाने से पहले पढ़ें ये एडवाइजरी

Kisan Mahapanchayat:

Kisan Mahapanchayat: आज दिल्ली रामलीला मैदान पर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा अपनी मांगों को लेकर महापंचायत का ऐलान किया गया है। जिसमें देश के कई राज्यों से किसानों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। आपको बता दे एमएसपी के लिए निर्धारित कानून, किसानों पर चल रहे मुकदमों का निस्तारण, इसके साथ ही सरकार की नीतियों पर भी घेरने के लिए किसानों द्वारा ये महापंचायत बुलाई गई है।

आपको बता दे इसको लेकर आज अपने घरों से निकलने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

इन रास्तों पर जानें से बचे

आपको बता दे किसानों की महापंचायत को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। जिसमें नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, कश्मीरी गेट बस अड्डा, एलएनजेपी और कस्तूरबा हॉस्पिटल आने जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा जाम का सामना करना पड़ सकता है।

इसी के साथ लोगों को हिदायत दी गई है कि इन सड़कों से बचने के लिए आप जवाहरलाल नेहरू मार्ग से बचकर निकले। दिल्ली गेट, राजघाट पहाड़गंज, कनॉट प्लेस, मंडी हाउस और इंडिया गेट समेत कई इलाकों में भी ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। वहीं राजघाट, शांतिवन, माता सुंदरी रोड और प्रगति पावर के आसपास भी लोगों को जाम से जूझना पड़ सकता है।

ट्रैफिक मैनेजमेंट के साथ सुरक्षा का खास ध्यान

आपको बता दे इस महापंचायत में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल से लेकर दक्षिण भारत के कई राज्यों से किसान पहुंच रहे हैं। इसको लेकर दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और ट्रैफिक मैनेजमेंट की व्यवस्था की गई है। दिल्ली के बॉर्डर से लेकर रामलीला मैदान तक जगह-जगह दिल्ली पुलिस की तैनाती होगी।

 

ये भी पढ़े: एक के बाद एक कर मिल रही सलमान खान को धमकी, पुलिस ने सिक्योरिटी की टाइट

Asmita Patel

Share
Published by
Asmita Patel

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago