Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Today: मार्च में हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास, इन...

Delhi Weather Today:

Delhi Weather Today: दिल्ली में पिछले दो दिनों से आंधी, बारिश और बादल ने मौसम का रुख बदल कर रख दिया है। जिससे लोगो को कुछ राहत मिली है। वहीं देश की राजधानी में मार्च में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। आपको बता दे सोमवार को सुबह का तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस रहा और दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इसी के साथ बता दे पिछले दो दिनों की तरह आज भी दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहेंगे।

आपको बता दे भारत मौसम विभाग में दिल्ली में ऑरेंज का अलर्ट जारी कर दिया है। जबकि गुरुग्राम, गौतमबुद्धनगर और फरीदाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण-पूर्व, दक्षिण और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में बादल के साथ हल्की बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटें रह सकती है। इसी के साथ बता दे गुरुग्राम और फरीदाबाद में भारी बारिश की आंशका जताई जा रही है।

जानिए कितना रहेगा तापमान 

आपको बता दे आईएमडी के अनुसार दिल्ली में रविवार को 3.7 मिलीमीटर बारिश के कारण अधिकतम तापमान 3 डिग्री कम दर्ज किया गया। जानकारी के लिए बता दे प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र नई दिल्ली के अनुसार रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट हो सकता है।

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular