Friday, July 5, 2024
HomeDelhiपश्चिमी दिल्‍ली में महिला डॉक्‍टर को अज्ञात हमलावर ने चाकुओं से गोदा...

India News (इंडिया न्यूज़) : पश्चिमी दिल्‍ली के टैगोर गार्डन एक्सटेंशन में आज यानि शनिवार को एक  महिला डॉक्टर को अज्ञात शख्‍स पर हमला किया । हमलावर ने 40 साल की महिला डॉक्टर संगय भूटिया को तब चाकुओं से कई बार गोदा जब वह अपने क्लीनिक में थीं। सामने आई जानकारी के अनुसार, हमलावर ने महिला डॉक्टर पर एक के बाद एक कई बार वार किए। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

महिला डॉक्‍टर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पुलिस के मुताबिक, महिला डॉक्‍टर को गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस इस मामले में हमलावर की तलाश कर रही है। बताय जा रहा महिला डॉक्‍टर संगय भूटिया हेयर एंड सेंस नाम से अपना क्‍लीनिक चलाती हैं।

पुलिस ने हत्‍या की कोशिश का केस दर्ज किया

पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि महिला डॉक्‍टर हमलावर से बचने के लिए सीढ़ियों से ऊपर की तरफ दौड़ीं। इस दौरान आरोपी ने कई बार चाकू से उन पर हमला किया और फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर कौन है और इस हमले के पीछे की वजह क्‍या है।

also read ; दिल्लीवालों को जल्द मिलेगी कूड़े के पहाड़ों से मुक्ति : सीएम केजरीवाल का ऐलान

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular