Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiआखिरकार मिला टिकट, क्या मनोज तिवारी के आगे टिक पाएंगे कन्हैया?

आखिरकार मिला टिकट, क्या मनोज तिवारी के आगे टिक पाएंगे कन्हैया?

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Kanhaiya Kumar: दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तीन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को दिल्ली की नॉर्थ ईस्ट सीट से टिकट दिया है। इस बार कन्हैया कुमार बिहार की बेगुसराय की जगह दिल्ली में बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

ये भी पढ़े: Iran Israel War: दूसरे विश्वयुद्ध में कितनी हुई थी तबाही, दुनिया ने कितना नुकसान…

पिछले लोकसभा चुनाव में कन्हैया को देखनी पड़ी थी पराजय का मुंह

पिछले लोकसभा चुनाव में कन्हैया कुमार को सीपीआई ने बिहार की बेगुसराय सीट से मैदान में उतारा था। इस चुनाव में कन्हैया कुमार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से हार का सामना करना पड़ा। बाद में कन्हैया कुमार कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया।

कन्हैया कुमार और विवाद

1987 में बिहार के बेगुसराय में जन्मे कन्हैया की छात्र राजनीति में भागीदारी तब शुरू हुई जब वह पटना में कॉलेज ऑफ कॉमर्स में पढ़ रहे थे। भूगोल में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने 2019 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अफ्रीकी अध्ययन में डॉक्टरेट की उपाधि पूरी की।

कन्हैया 2016 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के अध्यक्ष थे, जब विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में लगाए गए नारों पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। उनके सहित विश्वविद्यालय के कई छात्रों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई थी। बाद में उन्हें कथित देशद्रोही गतिविधियों के लिए गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में जमानत दे दी गई। हालाँकि, एक मजिस्ट्रेट जांच में यह निष्कर्ष निकला कि उस रात तथाकथित ‘राष्ट्र-विरोधी’ नारेबाजी में भाग लेने का कोई वीडियो फुटेज नहीं था।

मनोज तिवारी की राजनीतिक यात्रा

बता दें, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से पढ़े मनोज तिवारी का राजनीतिक करियर साल 2009 में शुरू हुआ। तब उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर पहली बार गोरखपुर से चुनाव लड़ा, लेकिन वह बीजेपी उम्मीदवार योगी आदित्यनाथ से हार गए। इसके बाद तिवारी अन्ना हजारे द्वारा शुरू किए गए आंदोलन में भी सक्रिय रहे।

वहीं 2014 में जब उन्होंने बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था तो उन्होंने कांग्रेस नेता आनंद कुमार को 1,44,084 वोटों के अंतर से हराया था. तब तिवारी पहली बार सांसद बने थे। इसके बाद साल 2016 में उन्हें दिल्ली में बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव में वह दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शीला दीक्षित को हराकर दूसरी बार सांसद बने।kanhaiya kumar, udit raj, congress, Election News in Hindi, Election News in Hindi, Election Hindi News

2024 में उत्तर पूर्वी दिल्ली दिल्ली की सबसे हॉट सीट क्यों है?

बात करें उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट की तो मनोज तिवारी यहाँ पहले से भी सांसद हैं। वहीं, दिल्ली की 7 सीटों में से इस बार केवल इसी सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार रिपीट किया है। ऐसे में यह सीट इंडिया गठबंधन के लिए भी काफी अहम है।

ये भी पढ़े: Delhi Play Schools: CA की पोस्ट हुई वायरल, कहा “मेरी पढाई से ज़ादा खर्चा..

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular