Categories: Delhi

Finland Victim Of Cyber Attack : नाटो देशों से नजदीकी की वजह से फिनलैंड हुआ साइबर हमले का शिकार

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Finland Victim Of Cyber Attack : नाटो देशों से नजदीकी की वजह से फिनलैंड साइबर हमले का शिकार हुआ है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की जब फिनलैंड की संसंद को संबोधित कर रहे थे उसी समय रूस ने फिनलैंड पर साइबर हमला किया। इसके साथ ही हवाई क्षेत्र में भी उल्लंघन का मामला सामने आया है।

ट्वीट कर दी हमले की जानकारी Finland Victim Of Cyber Attack

फिनलैंड के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि शुक्रवार दोपहर करीब बारह बजे रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर हमला हुआ। हमले की जानकारी देने के तुरंत बाद वेबसाइट को बंद कर दिया गया। पूरे मामले की जांच चल रही है। इस घटना की जांच के बाद वेबसाट को फिर से शुरू कर दिया गया है। सरकारी वेबसाइटों पर साइबर अटैक से ठीक पहले फिनलैंड ने बताया कि रूस के एक विमान आईएल-96-300 ने तीन मिनट के लिए हवाई सीमा का उल्लंघन किया। विमान फिनलैंड के हवाई क्षेत्र में आने के कुछ समय बाद वापस चला गया। फिनलैंड रूस के साथ 1300 किलोमीटर की सीमा साझा करता है।

यूक्रेन के साथ है फिनलैंड

फिनलैंड युद्ध का दंश झेल रहे यूक्रेन के साथ है। फिनलैंड अगले कुछ महीनों में नाटो देशों में शामिल हो सकता है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रूस इसी से बौखलाया हुआ है और वह साइबर हमला कर और हवाई क्षेत्र का उल्लंघन कर हमें डराने की कोशिश कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि नाटो देशों के करीब जा रहा फिनलैंड रूस का अगला शिकार हो सकता है।

फैसले पर रूस प्रतिक्रिया देगा जरूर

फिनलैंड के रक्षा मंत्रालय के स्थायी सचिव एसा पुलकिनेन ने बताया कि हां रूस प्रतिक्रिया जरूर देगा लेकिन कैसे देगा यह पता नहीं है। इसके लिए हमें तैयार रहना होगा। हमें अपने फैसले को लेकर अंजाम भुगतने तक के लिए तैयार रहना होगा। फिनलैंड सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रहे पुलकिनेन का मानना है कि रूस की धमकियों से हमें कैसे निपटना है इसकी तैयारी शीघ्र की जानी चाहिए।

फिनलैंड रूस में बढ़ रही तल्खी

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच फिनलैंड और रूस में तल्खी बढ़ती जा रही है। फिनलैंड ने हाल ही में दो रूसी राजनयिकों को अपने देश से निकाल दिया है। दोनों देशों के बीच बढ़ती तल्खी को देखकर फिनलैंड ने सेना को मजबूत करने के लिए अगले चार वर्ष में 2.2 अरब डॉलर खर्च करने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा वह अत्याधुनिक सैन्य हथियारों और उपकरणों की खरीदारी के लिए भी योजना बना रहा है। (Finland Victim Of Cyber Attack)

रूस पहले ही दे चुका है धमकी

यूक्रेन जंग से पहले ही रूस ने फिनलैंड और स्वीडन को चेतावनी दी थी कि नाटो देशों के करीब जाने पर सैन्य और राजनीतिक अंजाम भुगतना होगा। रूस ने कहा था कि दोनों देश किसी भी फैसले पर जाने से पहले वर्ष 2008 में जॉर्जिया और वर्ष 2014 में यूक्रेन पर हुई कार्रवाई को जरूर याद कर लें, इसके बाद ही वे किसी फैसले पर आगे बढ़ें तथा रूस अपनी कार्रवाई के लिए स्वतंत्र है। (Finland Victim Of Cyber Attack)

Also Read : Aliens Are Preparing To Attack : एलियन कर रहे हैं धरती पर हमला करने की तैयारी

Also Read : High Court Strict : अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ हाई कोर्ट सख्त

Also Read : Delhi riots 2020 : दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोनिया गांधी-राहुल गांधी, अनुराग ठाकुर और कपिल मिश्रा को भेजे नोटिस

Also Read : Hearing In High Court On May 10 : उच्च न्यायालय में एफबी-ट्विटर और गूगल की याचिकाओं पर 10 मई को सुनवाई

Also Read : Pradeep Runs On The Streets At Night To Fulfill His Dream : दिन को काम करने के बाद प्रदीप अपने सपने को पूरा करने के लिए रात को सड़को पर है दौड़ता

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube 

 

Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago