Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiFire On The Mountain Of Ghazipur Garbage : भाजपा शासित नगर निगमों...

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Fire On The Mountain Of Ghazipur Garbage : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि गाजीपुर कचरे के पहाड़ पर लगी आग भाजपा शासित नगर निगमों के भारी लापरवाह और भ्रष्टाचार को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि एमसीडी ने हाल ही में उसी साइट पर लगी भीषण आग जिसकों बुझाने में 50 घंटे से अधिक का समय लगा था उससे भी कोई सबक नहीं सीखा है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार एमसीडी चुनाव स्थगित करने के लिए दिल्ली के तीनों नगर निगमों का विलय करने की जल्दी में है, लेकिन भाजपा द्वारा 15 साल के भ्रष्ट कुशासन के कारण गाजीपुर में कूड़े के ढेर को साफ करने के लिए कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन नहीं हुआ कोई फायदा Fire On The Mountain Of Ghazipur Garbage 

Fire On The Mountain Of Ghazipur Garbage

अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा नेताओं और पार्षदों ने गाजीपुर कचरे के पहाड़ को साफ करने के लिए ट्रोमेल मशीन लगाने में सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और लैंडफिल का क्षेत्र ओर अधिक फैलता गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने लैंडफिल मेस के संबंध में भाजपा अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए यह तर्क दे रही है कि इस प्रकार के विशाल कचरे के ढेरों को साफ करने में कम से कम 10 साल और हजारों करोड़ लगेंगे।

कुमार ने कहा कि भाजपा ने अपने भ्रष्टाचार के स्मारक माने जाने वाले गाजीपुर, भलस्वा और ओखला में मौजूदा तीन लैंडफिल का विवेकपूर्ण उपयोग करने के बजाय दिल्ली विकास प्राधिकरण को गाजीपुर पेपर मील भूमि आवंटित करने के लिए कहा है।

तीन लैंडफिल दिल्ली में प्रदूषण का है प्रमुख स्रोत

Fire On The Mountain Of Ghazipur Garbage

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी, क्योंकि मौजूदा तीन लैंडफिल न केवल लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा हैं, बल्कि दिल्ली में प्रदूषण का एक प्रमुख स्रोत भी हैं। अनिल कुमार ने एमसीडी के विलय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अपील की कि वें इस मामले को गम्भीरता से लें और दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य और राष्ट्रीय राजधानी के पर्यावरण की रक्षा के लिए लैंडफिल साइटों पर पुराने कचरे को साफ कराया जाए।

Also Read : Kejriwal Taunt On BJP : केजरीवाल का भाजपा पर तंज, भाजपा हिमाचल में काम करती तो न होता इतना खौफ

Also Read : Tajinder Pal Singh Bagga Mother Sister Harassed By Punjab Police : दिल्ली बीजेपी ने पंजाब पुलिस पर तजिंदर पाल सिंह बग्गा की मां-बहन को प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

Also Read : BJP Office Name Gurukamal : गुरुग्राम में भाजपा के प्रदेश कार्यालय का नाम रखा जाएगा गुरूकमल

Also Read : Fire In DTC Moving Bus : दिल्ली में डीटीसी की चलती बस में लगी आग, दो दुकान भी हुए प्रभावित

Also Read : India’s First World Peace Center : हरियाणा सरकार ने अहिंसा विश्व भारती संस्था को भूखंड आबंटित कियाhttps://indianewsdelhi.com/delhi/indias-first-world-peace-center/

Also Read : The Fire Broke Out in The Bag Kept in The Coach of The Train ट्रेन के कोच में रखे बैग में आग लगने से मची अफरा तफरीhttps://indianewsdelhi.com/delhi/the-fire-broke-out-in-the-bag-kept-in-the-coach-of-the-train/

READ MORE :Traffic Disrupted Due to Road Collapse Near Bus Stand बस अड्डे के पास सड़क धंसने से ट्रैफिक हुई बाधित

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular