Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiदिल्ली के सुभाष नगर में कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 से 20...

राजधानी दिल्ली के सुभाष नगर इलाके मे बीते शनिवार की देर रात मंडी यूनियन के चेरमैन और उसके प्यारे भाई पर सरेआम ताबड़तोड़ गोलियों की फायरिंग की गई।

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

राजधानी दिल्ली के सुभाष नगर इलाके मे बीते शनिवार की देर रात मंडी यूनियन के चेरमैन और उसके प्यारे भाई पर सरेआम ताबड़तोड़ गोलियों की फायरिंग की गई। इस घटना के बाद से उस इलाके के निवासियों में दहशत फैल चुकी है। यह वारदात हरिनगर थाना के क्षेत्र में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों भाई अपनी कार में सवार होकर अपने घर दिल्ली के तिहार गांव की तरफ जा रहे थे।

आते ही कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू

Firing on car in Delhi's Subhash Nagar

इस वारदात की फायरिंग की इस घटना का वीडियो भी सामने आ गया है। इस वीडियों में देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग की कार से जा रहे अजय चौधरी की गाड़ी ट्रैफिक में फंस जाती है। तभी से स्कूटी पर सवार तीन युवक आते हैं और आते ही कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर देते हैं। ड्राइवर सीट पर बैठा व्यक्ति पीछे बैठे व्यक्ति को जोर-जोर से नीचे झुकने के लिए कहता है और कार को एक दम से तेज करके आगे की तरफ को बढ़ा देता है। कार फिर रिवर्स आती है और पीछे की तरफ से चली जाती है।

15 से 20 राउंड तक की हुई फायरिंग

बदमाशों की इस ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान मंडी यूनियन के चेयरमैन अजय चौधरी और उसके भाई जसवंत दोनों फायरिंग में घायल हो गए हैं। उनकी कार के उपर करीबन 15 से 20 बार फायरिंग की गई है। पश्चिमी जिले के डीसीपी घनश्याम बंसल बताते है कि दोनों का इलाज निजी अस्पताल में हो रहा है। अब तक गोलीबारी की घटना के पीछे के कारण का पता नहीं चल पाया है।

Firing on car in Delhi's Subhash Nagar

इस घटना के होने के पीछे सलमान त्यागी गिरोह के होने की आशंका बताई जा रही है। यह गिरोह फिलहाल जेल के अंदर बंद है। अजय चौधरी की इस गिरोह के साथ पहले से दुश्मनी चल रही थी। हालांकि, पुलिस अभी इस घटना के पीछे हुए कारणों का स्पष्ट तौर पर कुछ भी नहीं बता रही है। घटना को लूटपाट के नजरिए से भी देखा जा रहा है।

घटनास्थल से मिले खाली खोखे

दिल्ली के सुभाष नगर में कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग

पुलिस के अनुसार इस घटना के कुछ समय बाद ही काफी संख्या में पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच चुके थे। क्राइम टीम ने घटनास्थल का मुआयना करते समय गोलियों के कुछ खोखे भी बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

ये भी पढ़े : दिल्ली वसंत विहार में मिले 2 लावारिस बैग, जांच के दौरान सभी हुए हैरान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular