होम / हरियाणा में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम शहीदी स्मारक आगामी एक वर्ष में बनकर होगा तैयार 

हरियाणा में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम शहीदी स्मारक आगामी एक वर्ष में बनकर होगा तैयार 

• LAST UPDATED : April 29, 2022
आज समाज नेटवर्क, नई दिल्ली। First freedom Struggle Martyr Memorial will be Ready in a Year अंबाला में स्थापित किए जा रहे प्रथम स्वतंत्रता संग्राम शहीदी स्मारक के संग्रहालय में अत्याधुनिक तकनीकों के उपयोग के संदर्भ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली स्थित एतिहासिक लाल किला में अत्याधुनिक तकनीकों के उपयोग से युक्त नवनिर्मित संग्रहालय का दौरा कर अवलोकन किया। हरियाणा के गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी साथ रहे। अंबाला में 22 एकड भूक्षेत्र में 300 करोड रूपए लागत से प्रथम स्वतंत्रता संग्राम शहीदी स्मारक स्थापित किया जा रहा है। अत्याधुनिक तकनीकों के उपयोग से युक्त एक संग्रहालय भी यहां स्थापित किया जा रहा है।

अत्याधुनिक तकनीकों से युक्त संग्रहालय होगा स्थापित

hariyna cm ki press confrence

दिल्ली में प्रेसवार्ता करते हरियाणा के सीएम मनोहर लाल

 

लाल किला स्थित संग्रहालय का दौरा करने के उपरांत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अंबाला में स्थापित किया जा रहा प्रथम स्वतंत्रता संग्राम शहीदी स्मारक आगामी एक वर्ष की समयावधि में बनकर तैयार हो जाएगा। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम शहीदी स्मारक पर एक अत्याधुनिक तकनीकों के उपयोग से युक्त एक संग्रहालय भी स्थापित किया जा रहा है। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की घटनाओं को सही रूप में प्रस्तुत किए जाने की दिशा में दृश्य,श्रव्य,ध्वनि व प्रकाश आदि की अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा।

साफ्ट आर्ट का कार्य शेष

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बताया कि अंबाला में स्थापित किए जा रहे प्रथम स्वतंत्रता संग्राम शहीदी स्मारक का लगभग 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। साफ्ट आर्ट का कार्य अभी शेष है। इसके लिए शीघ्र ही निविदा प्रक्रिया की जाएगी। एक वर्ष की समयावधि के  उपरांत प्रथम स्वतंत्रता संग्राम शहीदी स्मारक का लोकार्पण हो जाएगा।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox