होम / Flood Alert In Delhi: यमुना का जलस्तर भारी वर्षा के कारण एक बार फिर खतरे के निशान के करीब

Flood Alert In Delhi: यमुना का जलस्तर भारी वर्षा के कारण एक बार फिर खतरे के निशान के करीब

• LAST UPDATED : August 12, 2022

Flood Alert In Delhi:

नई दिल्ली: ऊपरी इलाकों में भारी वर्षा के कारण दिल्ली में नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ रहा है। यमुना फिर खतरे के निशान के नजदीक बह रही है। शनिवार की सुबह दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच सकता है। प्रशासन ने इस स्थिति पर कड़ी नजर रख रखी है क्योंकि अभी क्षेत्र में और वर्षा होने का अनुमान है।

34 नाव और सचल पंप तैनात-

अधिकारियों के मुताबिक, यमुना ऊपरी जलग्रहण इलाकों में भारी वर्षा के बाद दिल्ली में 204.5 मीटर के चेतावनी स्तर के नजदीक अनिश्चित रूप से बह रही है। शनिवार को सुबह 205.33 मीटर के खतरे के स्तर को पार करने का अनुमान है। नीचे के क्षेत्रों में बाढ़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने 34 नावों और सचल पंपों को वहां तैनात कर दिया है।

जलस्तर बढ़ने का अनुमान-

दिल्ली बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने जानकारी दी कि पुराने रेलवे पुल पर सुबह 8.00 बजे जल का स्तर 203.86 मीटर था। गुरुवार सुबह 8.00 बजे जलस्तर 204.29 मीटर था। एक अधिकारी ने बताया कि यमुना के जलस्तर के और अधिक बढ़ने के आसार हैं और शनिवार सुबह तक यह खतरे के निशान को पार कर सकता है।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने छोड़ा पानी-

बता दें की बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने गुरुवार दोपहर 3.00 बजे हरियाणा के यमुनानगर जिले के हथिनीकुंड बैराज से लगभग 2.21 लाख क्यूसेक और 12.00 बजे आधी रात में 1.55 लाख क्यूसेक जल छोड़े जाने की सूचना दी। बैराज से छोड़े गए जल को दिल्ली पहुंचने में आमतौर पर दो-तीन दिन लग जाते हैं।

ये भी पढ़ें: कश्मीर में टारगेट किलिंग फिर शुरू, आतंकियों ने बिहार निवासी मजदूर को मारी गोली

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox