Delhi

Foods To Improve Eyesight: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, डाइट में शामिल करे ये चीज

India News(इंडिया न्यूज़)Foods To Improve Eyesight: आंखें हमारे शरीर के जरूरी 5 संवेदी अंगों में से एक है। जितना शरीर के अन्य अंगों का स्वस्थ रहना जरूरी है, उतना ही जरूर है कि आंखों को स्वस्थ रखना। लेकिन आजकल देखने को मिलता है कि बच्चों के छोटी उम्र में ही चश्मे लग जाते हैं। इन दिनों नजर कमजोर होने की समस्या बहुत आम हो गई है। इसके अलावा लोग कुछ देखते समय फोकस में परेशानी, आंखों में सूखा, रात में न दिखना जैसी समस्याओं का भी सामना करते हैं। उम्र के साथ इस तरह की समस्याएं होना बहुत आम है, क्योंकि उम्र के साथ शरीर कई परिवर्तनों से गुजरता है। लेकिन कम उम्र में इस तरह नजर संबंधी समस्याएं होना काफी गंभीर समस्या है।

दुर्भाग्य से अगर आपकी आंखें मायोपिया, हाइपरोपिया या प्रेसबायोपिया जैसी समस्याओं की वजह से कमजोर हुई हैं, तो देखने की क्षमता में सुधार नहीं हो सकता और इस प्रकार की स्थितियों का इलाज चश्मे, कॉन्टैक्ट लेंस या रेफ्राक्टिव सर्जरी है लेकिन मैक्यूलर डिजनरेशन या पोषक की कमी के कारण आंखों की रोशनी कम हो जाती है, तो आप अपनी डाइट में बदलाव करके आंखों की रोशनी में सुधार कर सकते हैं। अगर आपकी आंखें कमजोर हो गई है और आपको दूर या नजदीक की वस्तुओं को सही तरीके से देखने में परेशानी होती है, तो आपको तुरंत अपनी डाइट में बदलाव करना चाहिए।

इन चीजों का सेवन करना चाहिए

आंखों के स्वास्थ्य पर ज्यादातर लोग ध्यान नहीं देते हैं। यही वजह है कि बहुत से लोगों की कम उम्र ही आंखें कमजोर होने लगती हैं। मोबाइल, लैपटॉप या टीवी स्क्रीन से चिपके रहना, डाइट का ध्यान नहीं रखना, पर्याप्त नींद नहीं लेना आदि कारणों से आंखों से जुड़ी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।

आंवला

आंवले में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। यह खासकर रेटिना के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। आंवले में अन्य एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो देखने की क्षमता में सुधार करते हैं और मोतियाबिंद को रोकते हैं।

सेब

सेब आंखों की रोशनी बढ़ाने और आंखों को मजबूत बनाने के लिए जाना जाता है। सेब में विटामिन ए और सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आंखों की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। । इनके अलावा अपनी खाने में संतरा, ब्रोकोली, खसखस, सूरजमुखी के बीज, बादाम, अखरोट जैसे नट्स, मखाने और अंडे शामिल करें।

गाजर

गाजर विटामिन ए का अच्छा स्रोत होती है, जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इसमें बेटा-कैरोटीन भी होता है जो आंखों की सेहत को सुरक्षित रखने में मदद करता है।

पालक

पालक में विटामिन ए, की अच्छी मात्रा होती है जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। यह ल्युटीन का भी अच्छी स्रोत होती है, जो आंखों की सेहत को बनाए रखने में मदद कर सकता है।

आम

आम में विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आंखों की सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं।
टिप्पणी – यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

इसे भी पढ़े:Chess 2023: प्रज्ञानानंद और कार्लसन में पहली बाजी रही ड्रॉ, आज होगा खिताबी मुकाबला

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago