Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiरक्षाबंधन पर 21 हजार रुपये नहीं मिलने पर तीन ननदों ने मिलकर...

India News (इंडिया न्यूज) : राजधानी दिल्ली से रक्षाबंधन के मौके पर शगुन से जुड़ा एक विवाद सामने आया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, शगुन को लेकर एक घर में विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा की नौबत हाथापाई और मारपीट तक आ गई। बात बढ़ी तो तीन ननदों ने मिलकर अपनी भाभी की पिटाई कर दी। घटना दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके की बताई जा रही है। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को उसकी ननदों ने इस कदर पीटा की उसे एम्स में भर्ती कराना पड़ा।

21 हजार रुपये नहीं मिलने भाभी को धुना

मिली जानकारी के अनुसार, पहले राखी बांधने को लेकर बहस हुई और फिर ननदों ने 21-21 हजार रुपये के शगुन की मांग अपने भाई से की। इसी को लेकर महिला का अपनी तीनों ननदों से विवाद शुरू हुआ। बात इतनी आगे बढ़ गई कि शगुन नहीं मिलने पर ननदों ने अपनी भाभी की पिटाई शुरू कर दी। रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद जब पीड़ित महिला पुलिस को फोन करने लगी तो घर की अन्य रिश्तेदार महिलाओं ने भी उसे पीटना शुरू कर दिया।

also read ; जानिए, G -20 के दौरान किस होटल में रुकेंगे बाइडेन, जिनपिंग और ऋषि सुनक

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular