Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiसंसद सुरक्षा में चूक के पीछे विदेशी साजिश? ऐसे लगे कयास!

संसद सुरक्षा में चूक के पीछे विदेशी साजिश? ऐसे लगे कयास!

India News(इंडिया न्यूज़),Parliament: संसद में हुई सुरक्षा चूक के मामले के आरोपी गुरुग्राम के सेक्टर-7 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मकान संख्या 67 में रुके थे। सामने आई जानकारी के अनुसार, आरोपी यहां विक्की शर्मा के मकान में ठहरे थे। आरोपियों के बैग विक्की के घर में मिले हैं। आरोपी अपना बैग वहां पर छोड़कर गए हैं। वहां पर मंगलवार की रात पांच लोग ठहरे थे, जिसमें विक्की की बेटी सागर शर्मा को जानती है। संसद में धुआं करने वाले सागर शर्मा और विक्की शर्मा का आपस में कनेक्शन सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस विक्की को अपने साथ पूछताछ के लिए लेकर गई है।

विक्की का लन्दन कनेक्शन

मालूम हो, विक्की का कनेक्शन लंदन में रहने वाले परिवार से भी है। बता दें, विक्की का परिवार जिस घर में रहता है, उसके मालिक लंदन में रहते हैं। मकान मालिक उसके खाते में पैसे भी डालते हैं। मकान मालिक की ओर से मिलने वाला पैसा ही विक्की की आमदनी का जरिया है।

भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की मिली किताबें

बता दें, सदन में हड़कंप मचाने वालों के बैग विक्की के घर में मिले हैं। बताया जा रहा आरोपी अपना बैग वहां पर छोड़कर गए हैं। यहाँ मंगलवार की रात पांच लोग ठहरे थे, जिसमें उनकी बेटी सागर शर्मा को जानती है। सागर शर्मा उसके पिता के साथ पहले कंपनी में भी काम करता था। कमरे से भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की किताबें मिली हैं।

ALSO READ : Parliament Session 2023: शीतकालीन सत्र के लिए कांग्रेस के 5 सांसदों को किया सस्पेंड

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular