होम / Four People Died : नाले में फंसे चार लोगों की हुई मौत, तीन एमटीएनएल लाइनों पर कर रहे थे काम

Four People Died : नाले में फंसे चार लोगों की हुई मौत, तीन एमटीएनएल लाइनों पर कर रहे थे काम

• LAST UPDATED : March 30, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Four People Died : उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में एक नाले में फंस गए चार लोगों की मौत हो गई है। रात भर चले बचाव अभियान के बाद बुधवार तड़के उनके शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि चार में से तीन लोग निजी संविदा कर्मचारी थे, जो मंगलवार को दोपहर में घटना के समय एमटीएनएल लाइनों पर काम कर रहे थे। चैथा व्यक्ति रिक्शा चालक था, जो कर्मचारियों को निकालने का प्रयास कर रहा था लेकिन नाले में फंस गया था।

शाम करीब साढ़े छह बजे के बाद शुरू किया गया बचाव अभियान Four People Died 

Four People Died

पुलिस के अनुसार, समयपुर बादली थाने को शाम करीब साढ़े छह बजे घटना की सूचना मिली और उसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। दमकल विभाग के अधिकारी और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के एक दल ने भी बचाव अभियान में मदद की। दमकल विभाग के अनुसार, अभियान सुबह चार बजे तक चला और चारों शव नाले से बाहर निकाल लिए गए।

पुलिस ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल में किया जाएगा। इन कर्मचारियों की पहचान बच्चू सिंह, पिंटू और सूरज कुमार साहनी के तौर पर हुई है। वहीं, रिक्शा चालक सतीश (40) रोहिणी सेक्टर-16 की सरदार कॉलोनी का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि नाले के अंदर जहरीली गैस की वजह से बचाव अभियान में बाधा आई।

Also Read : teen murder In Delhi : दो पक्षों की चाकूबाजी में बीच-बचाव करने गए किशोर की हत्या

Also Read : 1.15 crore loot : 1.15 करोड़ की लूट की जांच से पुलिस की गिरफ्त में आया लुटेरों का नया गिरोहhttps://indianewsdelhi.com/delhi/1-15-crore-loot/

Also Read : Will Not Be Insured : चालान नहीं भरा तो वाहनों का नहीं हो सकेगा बीमा https://indianewsdelhi.com/delhi/will-not-be-insured/

Also Read : musical meditation : सीरीफोर्ट आडिटोरियम में म्यूजिकल मेडिटेशन में 1200 से ज्यादा लोग हुए शामिलhttps://indianewsdelhi.com/delhi/musical-meditation/

Also Read : 631 Could Not Complete Documents : 631 चयनित लोग ई-आटो लाइसेंस से जुड़े दस्तावेज नहीं कर पाए पूराhttps://indianewsdelhi.com/uncategorized/631-could-not-complete-documents/

Also Read : Fill The Challan First,Then There will be Insurance. पहले चालान भरो उसके बाद इंश्योरेंस होगा ।https://indianewsdelhi.com/delhi/fill-the-challan-firstthen-there-will-be-insurance/

READ MORE :Dedicated To Women’s Day : दिल्ली मेट्रो ने महिला यात्रियों के लिए शुरू की ईनामी योजना

Connect With Us : Twitter | Facebook 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox