Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Yamuna News: यमुना में तैरने गए चार युवक डूबे, पुलिस ने...

Delhi Yamuna News:

नई दिल्ली: द‍िल्‍ली की यमुना नदी में कल 7 जुलाई की दोपहर में करीब 14 से 20 वर्ष की आयु के 4 व्यक्ति लोनी से यमुना में तैरने के लिए ठोकर नंबर 7, सोनिया पुश्ता, बुराड़ी गए थे। नॉर्थ द‍िल्‍ली के बुराड़ी थाने में आज सुबह लगभग 1:20 पर कॉल की गई ज‍िसमें चार लोगों के लापता होने की जानकारी मिली।

यमुना नदी में गए थे नहाने

द‍िल्‍ली से सटे लोनी इलाके से कल गुरुवार को चार युवक यमुना नदी में नहाने गए थे। लेक‍िन वह कल देर रात तक जब अपने घर नहीं लौटे। इसके बाद पर‍िजनों ने नॉर्थ द‍िल्‍ली के बुराड़ी थाने में उन चारोंं के लापता होने की सूचना दी। इसके बाद पुल‍िस ने चारों युवक की तलाश शुरू की।

अब तक 3 शव बरामद

उनमे से एक दोस्त की निशानदेही पर बाइक यमुना के किनारे लगी थी और वहां कुछ कपड़े भी मिले। सुबह से ही तलाश और बचाने का कार्य शुरू हुआ। अब तक 3 शव बरामद हुए हैं। जानकारी के अनुसार जब वे चारों लड़के देर शाम तक घर नहीं पहुंचे तो उन्‍होंने पुल‍िस को कॉल कर इसकी सूचना दी। इसके बाद पुल‍िस ने गोताखोरों को भेजा और अब तक तीन शवों को बरामद किया। चौथे युवक की तलाश अभी जारी है।

ये भी पढ़ें: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को मारी दो गोली, भाषण के दौरान हुआ हमला, दिल का दौरा भी पड़ा

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular