होम / G-20 Summit 2023: जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों तैयारियाँ जारी, तिरंगा लाइटों से जगमगाएगा टाउन हॉल और गालिब की हवेली

G-20 Summit 2023: जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों तैयारियाँ जारी, तिरंगा लाइटों से जगमगाएगा टाउन हॉल और गालिब की हवेली

• LAST UPDATED : September 3, 2023

India News(इंडिया न्यूज़)G-20 Summit 2023: 8 सितंबर से लेकर 10 सितंबर तक देश की राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सरकार जी जान से जुटी है। दुनियाभर के नेता भारत की अध्यक्षता में होने जा रहे G-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए राजधानी में होंगे। G20 मे आने वाले मेहमानों के लिए राजधानी दिल्ली को पिछले कई महीनों से साजाया जा रहा है। अब G20 सम्मेलन के शुरू होने मे कुछ ही दिन बचे हैं। विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम अपने-अपने स्तर पर तैयारियां कर रहे हैं। जी-20 के दौरान अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के सामने नई दिल्ली को बेहतरीन रूप में दिखाने के लिए जोर शोर से तैयारी चल रही है।

जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों के तहत ऐतिहासिक इमारत टाउन हॉल और गालिब की हवेली तिरंगा लाइटों से रोशन होगी। इनके अंदर लगे पुराने फ्लेक्स बदलकर नए लगाए जाएंगे और इनका इंटीरियर भी बदला जाएगा। इसके अलावा इनकी साज सज्जा बढ़ाने के लिए कई परिवर्तन देखने को मिलेंगे।

मेयर शैली ओबरॉय का बयान

मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल की देखरेख में पूरी दिल्ली को संवारने का काम किया गया है। विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए उन सभी स्थानों को विशेष रूप से संवारने, सजाने का काम चल रहा है, जो ऐतिहासिक रूप से महत्व रखते हैं। टाउन हॉल पुरानी दिल्ली में ऐतिहासिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण इमारत है, जिसे करीब 160 साल पहले बनाया गया और 1958 से 2009 तक यह एमसीडी का मुख्यालय रहा, 2010 में यह सिविक सेंटर में स्थानांतरित किया गया।

इसी तरह गालिब की हवेली में भी इसके ऐतिहासिक महत्व के अनुरूप सजावट की जा रही है। इसमें भी तिरंगा लाइटें लगाई जा रही हैं। पुरानी दिल्ली के अन्य इलाकों चांदनी चौक, गली कासिम जान इत्यादि को भी संवारा जा रहा है।

इसे भी पढ़े:Train Derailed In Delhi: प्रगति मैदान के पास पटरी से उतरी लोकल ट्रेन, पलवल से आ रही थी नई दिल्ली

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox