होम / G-20 Summit; पुलिस ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, दिल्ली में 8-10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग

G-20 Summit; पुलिस ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, दिल्ली में 8-10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग

• LAST UPDATED : August 22, 2023

India News (इंडिया न्यूज), एएनआई, Delhi News :  जी-20 सम्मेलन (G20 Summit In Delhi) की देश की राजधानी दिल्ली में तैयारियाँ तेज गति पर हैं। पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के मुख्य सचिव से नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए 8 से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का विनम्र निवेदन किया है, ताकि जी-20 सम्मेलन के दौरान नियंत्रित क्षेत्रों में कमर्शियल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रह सकें।

फ्लाईओवार को 50 दिन के लिए बंद करने की सूचना हुई थी जारी

मेनटेनेंस कार्य के तहत फ्लाईओवर के एक्सपेंशन ज्वाइंट भी बदले जाएंगे। इस काम में 50 से अधिक दिनों का समय लगेगा। पीडब्ल्यूडी ने जून के पहले सप्ताह में सरिता विहार फ्लाईओवर पर मेनटेनेंस काम को शुरू करने का विचार बनाया था। उस समय इस काम को लेकर इसलिए हड़कंप मच गया था कि दिल्ली यातायात पुलिस ने इस फ्लाईओवार को 50 दिनों के लिए बंद करने की सूचना जारी कर दी थी।

व्यस्त मथुरा रोड पर फ्लाईओवर बंद करने से जाम लगने की थी आशंका

लोग परेशान होने लगे थे कि वे कहाँ से गुजरेंगे, क्योंकि फ्लाईओवर बंद कर दिए जाने से व्यस्त मथुरा रोड पर जाम लगने की आशंका थी। लोगों की कड़ी प्रतिक्रिया आने पर यह काम एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया था। बात यह है कि बदरपुर, जैतपुर से कालिंदी कुंज और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी की ओर या फिर हरियाणा की ओर से मध्य, नई दिल्ली और उत्तरी दिल्ली आने के लिए यह मुख्य रूट है।

इस मामले ने तूल पकडी तब सरकार ने इस पर संज्ञान लिया तो सरकार ने आदेश जारी कर दिया था कि बगैर उनकी अनुमति के कोई भी फ्लाईओवर की मरम्मत नहीं की जाएगी। नए फार्मूला के तहत फ्लाईओवर के दोनों ओर की सड़कों पर यातायात जारी रहेगा और मरम्मत काम भी होता रहेगा। इसके लिए दोनों ओर की सड़कों का आधा-आधा भाग ही बंद किया जाएगा। उसी पर काम होगा। जब बंद किए गए आधे भाग पर काम पूरा हो जाएगा तब उस पर यातायात चलाया जाएगा और बचे हुए भाग को बंद कर दिया जाएगा।

आप को बता दें, इससे पहले यातायात पुलिस ने पूरे फ्लाईओवर को बंद कर मरम्मत का कार्य करने की अनुमति दे दी थी। मगर अब नए फार्मूले के तहत काम होगा। इसके लिए फिर से यातायात पुलिस से अनुमति मांगी गयी है। मरम्मत काम के दौरान यातायात पुलिस के साथ मिलकर पीडब्ल्यूडी भी यातायात प्रबंधन के लिए बनने वाली योजना में शामिल होगा और उस पर काम करेगा। जिससे लगने वाले जाम से लोगों की परेशानी को कम किया जा सके।

 

यह भी पढ़ेंः Delhi News: जी-20 सम्मेलन को देखते हुए राजधानी में उठाए जा रहे कई कदम,…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox