Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiG-20 Summit: दिल्ली में चल रही जी20 सम्मेलन की तैयारियां, दीवारों पर...

G-20 Summit:

G-20 Summit: इस बार दिल्ली में पहली बार जी20 सम्मेलन होने जा रही है, जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर है। आपको बता दे इस सम्मेलन और बैठकों को लेकर दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने शहर की सार्वजनिक दीवारों को सजाने का काम शुरू कर दिया है। दरअसल इन दीवारों पर ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के चित्र बनाएं जा रहे हैं। बता दे दिवारों पर हुमायूं का मकबरा एवं एफिल टावर के चित्र भी बनाएं गए हैं। इसके साथ ही आपको बता दे राजधानी की जिन दीवारों पर इन चित्रों को बनाया जा रहा हैं उनमें कूड़ा डालने की दीवार भी शामिल है।

दीवारों पर उकेरे जा रहे कलात्मक चित्र

आपको बता दे दिल्ली एमसीडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हमने 2023 में होने वाले जी-20 कार्यक्रमों एवं सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए शहर को सजाने का काम शुरू कर दिया है। कई सार्वजनिक दीवारों पर सुंदर चित्रकारी की गई है और शहर की शोभा बढ़ाने के लिए ‘ढलाओ’ की दीवारों को भी कलाकृति से सजाया जा रहा है।

ये दीवारें बनी मुख्य आकर्षक का केन्द्र

बता दे गांधी दर्शन के पास पहले लोग जाने से बचते थे, लेकिन अब ये चमकीले रंग की दीवारों के साथ एक प्रकार का आकर्षण का केंद्र बन गया है। बता दे ये चित्र विभिन्न देशों के प्रसिद्ध स्मारकों को दर्शाते हैं। एक दीवार पर यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल में शुमार हुमायूं के मकबरे का चित्र चमकीली नारंगी रंग में उकेरा गया है और नीले रंग की पृष्ठभूमि पर गेरुआ रंग और शीर्ष पर ‘जी 20’ का लोगो भी बनाया गया है।

पेंटिग के साथ लोग ले रहे सेल्फी

आपको बता दे दीवारों और किनारों पर लंदन का प्रसिद्ध क्लॉक टावर ‘बिग बेन’, न्यूयॉर्क का स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी और फ्रांस का एफिल टावर तथा रूस के सेंट बेसिल कैथेड्रल का चित्र उकेरा गया है। इसके अलावा विश्व विरासत की अन्य धरोहरों के चित्र राजधानी की विभिन्न दीवारों की शोभा बढ़ा रहे हैं। कुछ लोग इन चित्रों के साथ सेल्फी ले रहे हैं।

 

ये भी पढ़े: आश्रम फ्लाईओवर पर 1 जनवरी से बंद रहेगी आवाजाही, नोएडा व फरीदाबाद से आने-जाने वालों को होगी परेशानी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular