Delhi

G20 2023 Janamashtami: जी-20 शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले है जन्माष्टमी , दिखेगी शिखर सम्मेलन की झलक, मंदिरों की सजावट में भारत की झांकी

India News(इंडिया न्यूज़) G20 2023 Janamashtami: अगले महीने 8 सितंबर से लेकर 10 सितंबर तक देश की राजधानी दिल्ली में -20 शिखर सम्मेलन होने जा रहे है। शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले सात सितंबर, जन्माष्टमी महोत्सव में दिल्ली के मंदिरों की सजावट में सम्मेलन का लोगो नजर आएगा। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान मंदिर में कई जगह रंग बिरंगे फूलों से जी–20 का लोगो बनाया जाएगा। इस संबंध में तैयारी शुरू कर दी है।

राजधानी के बड़े मंदिरों में जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान जी-20 शिखर सम्मेलन की झलक दिखाई देगी। वहीं, कृष्ण की झांकी के साथ जी-20 शिखर सम्मेलन व इसके आयोजन स्थल भारत मंडपम से जुड़ी झांकी भी होगी। दूसरी तरफ मंदिरों की ओर से जन्माष्टमी के एक दिन पहले निकाली जाने वाली शोभा यात्रा में जी-20 शिखर सम्मेलन व आयोजन स्थल से जुड़ी झांकी शामिल होगी।

यात्रा में शामिल होंगी 15 झांकियां

जन्माष्टमी से एक दिन पहले इलाके में श्रीकृष्ण भगवान से जुड़ी शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में 15 झांकी शामिल होगी, इन झांकियों में श्रीकृष्ण भगवान के साथ जी-20 शिखर सम्मेलन व आयोजन स्थल की झांकी को भी शामिल करने का निर्णय लिया है। श्रीकृष्ण भगवान की झांकियों के साथ जी-20 शिखर सम्मेलन के संबंध में झांकी स्थापित की जाएगी।

दिखेगी चंद्रयान-तीन की झांकी

जन्माष्टमी महोत्सव में मंदिरों ने चंद्रयान-तीन की सफलता को भी स्थान देने का निर्णय लिया है। मंदिरों की ओर से निकाले जाने वाली शोभा यात्रा में चंद्रयान-तीन की भी झांकी दिखाई देगी। नई दिल्ली स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर इस संबंध में तैयारी आरंभ हो गई है।

इसे भी पढ़े:QR Code Rakhi: राखी पर हुआ एक अनोखा वीडियो वायरल , बहन ने लगाई QR कोड वाली मेहंदी, भाई से कहा …

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago