Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiG20 Delhi Metro: दिल्ली पुलिस ने DMRC से किया अनुरोध, सम्मेलन के...

India News(इंडिया न्यूज़)G20 Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी कि डीएमआरसी अगले 10 दिन तक महिला को को लेकर एक विशेष अभियान शुरू कर रही है। डीएमआरसी ने 1 सितंबर से महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में पुरूष यात्रियों की एंट्री रोकने के लिए विशेष अभियान शुरू कर रही है। इस अभियान में डीएमआरसी, सीआईएसएफ और डीएमआरपी शामिल है। इस अभियान में डीएमआरसी सीआईएसएफ और डी एम आर पी के लोग शामिल होने का अनुमान लगाया गया है।

बता दे कि हर दिन शाम 6:00 बजे रात 10:00 बजे तक 10 दिनों तक यहां अभियान चलने वाला है। इसके अलावा भी बता दे कि यह अभियान 10 सितंबर तक चलने का ऐलान किया गया है। अभियान के वक्त डीएमआरसी ने महिला कोच से निकलने वाले बहुत सारे पुरुष यात्रियों को पकड़ा है और उनका चालान भी काटा गया है।

मेट्रो सेवाएं सवेरे 4 बजे से शुरू

राजधानी दिल्ली में होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवसथा भी पूरे कर लिये गये हैं। दिल्ली पुलिस चाहती है कि सम्मेलन के दौरान यानी 8 से 10 सितंबर तक दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू करदिया जाए। बता दे कि दिल्ली के पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा मे डीएमआरसी के निदेशक विकास कुमार को एक पत्र लिखी है। पुलिस आयुक्त ने लिखा है कि शिखर सम्मेलन के दौरान समारोह स्थल और आसपास के इलाकों में कई तरह की पाबंदियां लगाई गई है, ऐसे में दिल्ली पुलिस तथा व्यवस्था से जुड़े अन्य कर्मियों को अपनी जिम्मेदारी निभाने में परेशानी हो सकती है। लिहाजा यदि मेट्रो सेवाएं तीन दिन से लिए सवेरे 4 बजे से शुरू किया जाए तो बहुत अच्छा होगा।

इसे भी पढ़े:IMD Weather Update Delhi: दिल्ली में गर्मी का टूटा रेकॉर्ड, जानें कैसा रहेगा आज के मौसम का हाल

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular