Monday, July 15, 2024
HomeDelhiG20 Police: दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगेगी जी 20 की सफलता...

India News(इंडिया न्यूज़)G20 Police: जी20 सम्मेलन को सफल बनाने के लिए दिल्ली पुलिस के सभी जवान और अधिकारी ने कड़ी मेहनत की थी। इस कारण दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों को सम्मानित किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया गया। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने दिल्ली पुलिस के जवानों को ये प्रशस्ति डिस्क व प्रमाणपत्र देने के आदेश दिए हैं। इस डिस्क का डिजाइन व रंग तय कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त की ओर से उनके स्पेशल ऑफिसर (पुलिस उपायुक्त) मनीषी चंद्रा की ओर से जारी एक ऑर्डर में कहा गया है कि जी-20 सम्मेलन के दौरान ड्यूटी देने वाले सभी रेंक के पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को प्रशस्ति डिस्क और प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

लगभग 50 हजार पुलिसकर्मियों को दिया जाएगा मेडल

जी-20 सम्मेलन में लगभग 50 हजार दिल्ली पुलिस के अधिकारियों व कर्मियों ने ये ड्यूटी की थी। ऐसे में ये मेडल इन सभी पुलिसकर्मियों का दिया जाएगा। अब भारत में जी-20 सम्मेलन होने का नंबर करीब 20 साल बाद आएगा। ऐसे में उस समय ड्यूटी देने वाले पुलिसकमियों को इस मेडल से प्रेरणा मिलेगी।

मेडल का डिजायन

पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने इस मेडल के डिजाइन, रंग व इस पर लिखावट को तैयार किया है। इस चौकोर आकार की प्रशस्ति डिस्क में सबसे ऊपर दिल्ली पुलिस लिखा हुआ है। नीचे दिल्ली पुलिस का लोगो बना हुआ है। उसके नीचे जी-20 लिखा हुआ है। फिर भारत 2023 इंडिया लिखा हुआ है। पुलिसकर्मी इस मेडल को वर्दी पर लेफ्ट साइड में पॉकेट के ऊपर उस जगह लगाया जाएगा।

इसे भी पढ़े:Lord Ganesha and Modak: मोदक का ही भोग गणेश जी को आखिर क्यों है इतना पसंद, जानें इसके पिछे की दिलचस्प कहानी

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular