होम / G20 Rajghat: आज दिल्ली में जी-20 के मेहमान करेंगे राजघाट की यात्रा, दोपहर 2 बजे तक कई रास्तों पर जाने से लगी रोक

G20 Rajghat: आज दिल्ली में जी-20 के मेहमान करेंगे राजघाट की यात्रा, दोपहर 2 बजे तक कई रास्तों पर जाने से लगी रोक

• LAST UPDATED : September 10, 2023

India News(इंडिया न्यूज़)G20 Rajghat: दिल्ली में जी-20 चल रही है। इस जी-20 में देश-विदेश के मेहमान भी सामिल हुए है। विदेश के मेहमान दिल्ली के एतिहासिक जगहों पर घुम रहे है। उनका बहुत अच्छे से ख्याल भी रखा जा रहा है। ऐसे में एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि आज यानी रविवार को दिल्ली आए विदेशी राष्ट्राध्यक्ष और मेहमान सुबह राजघाट राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि घुमने जा सकते है। मेहमान सुबह साढ़े आठ बजे से राजघाट के लिए रवाना होंगे। उसके बाद वहां बैठकों का दौर शुरू होगा। जानकारी के मुताबिक आज अमेरिका के राष्ट्रपति Joe Biden दिल्ली से दोपहर 12:30 बजे के आसपास अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे। बता दे कि आज मेहमान राजघाट के बाद प्रगति मैदान के लिए रवाना हो जाएंगे।

मेहमान करेंगे राजघाट की यात्रा

मेहमानों के सुरक्षा पर कड़ी नजर रखी जा रही है। राजघाट की सुरक्षा के लिए चारों तरफ से दो-दो किलोमीटर का एरिया सील कर दिया गया है। जवान रविवार सुबह से ही राजघाट पर तैनात है। पूरे इलाके को सीसीटीवी कैमरों से जब्त कर लिया गया है। इन सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम दरियागंज थाने में स्थित किया गया है। इन कैमरों से सभी इलाके पर 24 घंटे पुलिस जवान नजर रख रहे हैं। मेहमान सुबह साढ़े आठ बजे से राजघाट के लिए रवाना होंगे। उसके बाद वहां बैठकों का दौर शुरू होगा। जानकारी के मुताबिक आज अमेरिका के राष्ट्रपति Joe Biden दिल्ली से दोपहर 12:30 बजे के आसपास अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे। बता दे कि आज मेहमान राजघाट के बाद प्रगति मैदान के लिए रवाना हो जाएंगे।
रविवार दोपहर 2 बजे तक इन इलाकों पर जानें से लगी रोक
शांति वन चौक, गीता कॉलोनी की ओर, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, अजमेरी गेट की ओऱ, आईटीओ, विकास मार्ग राजघाट चौक, जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) मार्ग की ओर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रोड की ओर गुरु नानक चौक, मिंटो रोड की ओर जाने से बचें।
आम लोगों और वाहन चालकों के लिए सलाह जारी
ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों और वाहन चालकों के लिए सलाह जारी किया गया कि वह यातायात नियमों  का पालन करें और धैर्य रखें, दिल्ली यातायात पुलिस की वेबसाइट https://traffic.delhipolice.gov.in, फेसबुक पेज https://www.facebook.com/dtptraffic, इंस्टाग्राम पेज https://www.instagram.com/dtptraffic, व्हाट्सएप नंबर 8750871493 और हेल्पलाइन नंबर 1095/011–25844444 के द्वारा संपर्क कर सकते है।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox