होम / G20 Summit: दिल्ली में पुलिस के 14 हजार पद है खाली,  जानिए कैसे होगी सुरक्षा

G20 Summit: दिल्ली में पुलिस के 14 हजार पद है खाली,  जानिए कैसे होगी सुरक्षा

• LAST UPDATED : August 20, 2023

India News(इंडिया न्यूज़) G20 Summit: दिल्ली में अगले महीने जी20 सम्मेलन होने जा रहा है। इसे लेकर सब जोड़ो- सोड़ो से तैयारियों में लग गए हैं। आयोजन के वक्त सुरक्षा में कोई चूक नहीं हो सकें, इसके लिए दिल्ली पुलिस ने भी अपनी पूरी जी-जान लगा दिया है, लेकिन इसके विपरीत दिल्ली पुलिस भारी संख्या में कर्मियों की कमी से परेशान है।

मौजूदा समय में दिल्ली पुलिस में सभी स्तरों के 94254 अधिकारियों और कर्मियों के पद स्वीकृत हैं, लेकिन फिलहाल अभी यहां लगभग 80 हजार कर्मी  काम कर रहे हैं। इनमें भी बड़ी में कर्मी रोज किसी न किसी वजह से छुट्टी पर रहते हैं। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों बात करें तो साल 2023 के शुरुआती छह महीनें में दिल्ली में ऑनलाइन-ऑफलाइन लगभग 117646 मामले दर्ज किए गए है,  जबकि पुलिस 28587 मामलों को समाधान बी कर लिया है। बता दे कि हर दिन  650 मामले दर्ज हो रहे हैं जबकि पुलिस लगभग 158 केस ही सुलझा सकी है। पुलिस ने बताया कि पुलिस फोर्स की कमी इसका बहुत बड़ा कारण बन सकती है।

जांच के अलावा भी पुलिस करती है यह काम

  • सड़कों पर बैरिकेडिंग कर जांच-पड़ताल जारी है।
  • धरना-प्रदर्शन, जुलूस, रैलियों में विशेष इंतजाम किया जा रहा है।
  • वीवीआईपी रूट पर तैनात है।
  • दिल्ली में ट्रैफिक मैनेजमेंट की भी जिम्मेदारी है।
  • जिन लोगों को जान का खतरा, उनकी सुरक्षा में तैनात रहती है।

3000 से ज्यादा कर्मी हर साल होते है रिटायर

 दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि हर साल दिल्ली पुलिस में औसतन 3000 से ज्यादा कर्मी सेवानिवृत्त हो जाते हैं, जितने कर्मी रिटायर होते हैं, उसकी तुलना में भर्ती कम होती हैं। बता दे कि किसी पद पर पूरी भर्ती प्रक्रिया में एक साल या उससे ज्यादा समय लग जाता है, ऐसे में पुलिसकर्मियों की संख्या कम होती नजर आ रही है।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox