होम / G20 Summit 2023: दिल्ली में आज से आएंगे जी20 देशों के मेहमान, एलजी ने किया मुआयना

G20 Summit 2023: दिल्ली में आज से आएंगे जी20 देशों के मेहमान, एलजी ने किया मुआयना

• LAST UPDATED : September 7, 2023

India News(इंडिया न्यूज़)G20 Summit 2023: राजधानी दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को होने वाले शिखर सम्मेलन के मद्देनजर सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए सरकार जी जान से जुटी है। ऐसे में विदेशी मेहमान का आज दिल्ली में आगमन होगा। जी20 समिट को लेकर जहां एक तरफ पूरी दिल्ली तैयार है। मेहमानों और नेताओं को दर्शन कराने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। जी20 के लिए अमेरिका से लेकर चीन, कनाडा, फ्रांस, यूके और अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष और डेलिगेट्स आ रहे हैं।

उपराज्यपाल ने कही ये बात

उपराज्यपाल ने यह कहा कि जी-20 सम्मेलन भारत के लिए बहुत खास है। विदेश के शहरों के सामने अपनी संस्कृति दिखाने का एक मौका मिला है, जो बहुत जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि  जी-20 सम्मेलन के लिए दिल्ली के 61 सड़को को चमकाया गया है। उन्होंने बताया कि ” यहां एक विभाग दूसरे विभाग से बात भी नहीं करता है। उन सभी को एक मंच पर लाना एक बड़ी चुनौती थी। यहां बहुत सारी एजेंसियां हैं। ऐसे में इन सभी को एक साथ लाया गया और काम कराया गया। हम लोगों ने कोशिश की। हर विभाग ने पूरी मेहनत से काम किया। आज रिजल्ट हम सभी के सामने है। हम पूरी तरह से तैयार हैं। मेहमानों के आने में सिर्फ 24 घंटे का वक्त है।”

दिल्ली की 61 सड़कों को चमकाया 

आगे उपराज्यपाल ने यह कहा कि जी-20 सम्मेलन भारत के लिए बहुत खास है। विदेश के शहरों के सामने अपनी संस्कृति दिखाने का एक मौका मिला है, जो बहुत जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि  जी-20 सम्मेलन के लिए दिल्ली के 61 सड़को को चमकाया गया है। उन्होंने बताया कि ” यहां एक विभाग दूसरे विभाग से बात भी नहीं करता है। उन सभी को एक मंच पर लाना एक बड़ी चुनौती थी। यहां बहुत सारी एजेंसियां हैं। ऐसे में इन सभी को एक साथ लाया गया और काम कराया गया। हम लोगों ने कोशिश की। हर विभाग ने पूरी मेहनत से काम किया। आज रिजल्ट हम सभी के सामने है। हम पूरी तरह से तैयार हैं। मेहमानों के आने में सिर्फ 24 घंटे का वक्त है।”
https://twitter.com/ANI/status/1699629539385880735?s=20
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox