Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiG20 Summit: जी20 समिट - 1500 से ज्यादा विदेशी मीडियाकर्मियों का आवेदन,...

India News(इंडिया न्यूज़)G20 Summit: अगले महीने होने जा रहे जी-20 समिट में विदेशी पत्रकार भी शिरकत करेंगे। भारतीय जर्नलिस्ट इस शिखर सम्मेलन की पल-पल की खबरों के लिए वहां मौजूद रहेंगे। महज 150 से आधिकारिक पत्रकारों को समिट के लिए बने भारत मंडपम में एंट्री दी जाएगी। इनके अलावा बाकी के पत्रकारों को मीडिया हॉल में बिठाया जाएगा। विदेश मंत्रालय इन लिस्टों को अंतिम रूप देने में लगा है, जिसके फाइनल होते ही एक्रिडिटेशन कार्ड बनाने का प्रोसेस शुरू हो जाएगा।सूत्रों ने बताया कि विदेश से डेढ़ हजार से ज्यादा पत्रकारों की तरफ से जी-20 के एक्रिडिटेशन कार्ड के लिए आवेदन आ चुके हैं।

पत्रकारों की एंट्री

भारतीय पत्रकारों के एक्रिडिटेशन फॉर्म भी भरवा लिए गए हैं। इन सभी के कार्ड में क्यूआर कोड लगा होगा, जिसे पंच करते ही जर्नलिस्ट की फोटो समेत पूरी पर्सनल डिटेल गेट पर लगी स्क्रीन पर आ जाएगी। सुरक्षाकर्मी वेरिफाई करने के बाद ही पत्रकारों को भीतर एंट्री देंगे। देशी-विदेशी पत्रकारों को हॉल नंबर 4 और 5 में बिठाया जाएगा।
विदेशी मीडिया से जुड़े पत्रकार सीधे प्रगति मैदान नहीं आ सकेंगे। इन सभी को पहले जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर असेंबल किया जाएगा, जहां से विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि इन्हें सटल में बिठाकर लाएंगे। सूत्रों ने बताया कि 8 सितंबर से मीडिया के लिए हॉल नंबर 4 और 5 खोल दिए जाएंगे।

विदेश मंत्रालय ने मांगी मीडिया पर्सन की लिस्ट

विदेश मंत्रालय ने देशों से ऑफिशल ब्रॉडकास्टर या मीडिया पर्सन की लिस्ट मांगी थी। इन्हीं को बैठक स्थल भारत मंडपम के भीतर जाने की अनुमति होगी। सभी देशों से ये सूची आ चुकी है, जो करीब 150 की है। सबसे ज्यादा अमेरिका से हैं। ये ऑफिशल जर्नलिस्ट भी समय तय समय पर ही वहां जा पाएंगे। बाकी मीडियाकर्मी भारत मंडपम से दूर ही रहेंगे। अगर किसी देश की तरफ से कोई घोषणा या ब्रीफिंग होगी तो उनके डेलिगेट्स मीडिया हॉल में ही आएंगे।

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर होगा असेंबल

विदेशी मीडिया से जुड़े पत्रकार सीधे प्रगति मैदान नहीं आ सकेंगे। इन सभी को पहले जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर असेंबल किया जाएगा, जहां से विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि इन्हें सटल में बिठाकर लाएंगे। सूत्रों ने बताया कि 8 सितंबर से मीडिया के लिए हॉल नंबर 4 और 5 खोल दिए जाएंगे। यहां पर 24 घंटे काम किया जा सकेगा। सभी के खाने-पीने का इंतजाम भी यही किया गया है, जो फाइव स्टार होटल से आएगा। इनमें कई तरह के भारतीय डिश परोसी जाएंगी।

इसे भी पढ़े:Delhi Road Accident increases: दिल्ली में बढ़ते ही जा रही है सड़कों पर हादसा रोजाना लगभग चार लोगों की जा रही जान, जानिए सड़क…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular