होम / G20 Summit In Delhi: जी-20 में आज 16 मुख्यमंत्री होंगे डिनर में शामिल तो वहीं कइयों ने किया शामिल होंने से मना, जानें किन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने किया शामिल होने से इनकार

G20 Summit In Delhi: जी-20 में आज 16 मुख्यमंत्री होंगे डिनर में शामिल तो वहीं कइयों ने किया शामिल होंने से मना, जानें किन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने किया शामिल होने से इनकार

• LAST UPDATED : September 9, 2023

India News(इंडिया न्यूज़)G20 Summit In Delhi: दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम के एंट्रेंस पर दुनिया की सबसे ऊंची शिव-नटराज की मूर्ति को स्थापित किया गया है। जानकारी के मुताबिक इस मूर्ति की ऊंचाई 27 फीट और चौड़ाई 21 फीट बताई जा रही है। दिल्ली में 9 और 10 को विशेष बैठक बैठी जा रही है। बता दे कि दिल्ली में आज और कल जी-20 हो रही है और इसमें 20 प्रतिनिधि शामिल है। इस बैठक में अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने पर खास चर्चा किया जाएगा। जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया गया है। यह बैठक प्रगित मैदान के भारत मंडपम में हो रही है। इसकी कड़ी में आज भारत मंडपम परिसर में शिव-नटराज की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है जो देखने में बेहद अच्छी लग रही है। बता दे कि भारत पहली बार इस सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने आने से किया मना

जानकारी के मुताबिक जी-20 में राष्ट्रपति की ओर आज यानी शनिवार को प्रगति मैदान में डिनर का आयोजन किया जाएगा। बता दे कि इस डिनर में 16 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को नयोता दिया गया है। 16 राज्यों के मुख्यमंत्री इस डिनर में शामिल होंगे जबकि कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री ने इस डिनर में आने से मना कर दिया है। मना करने वाले राज्य में नगालैंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, ओडिशा व छत्तीसगढ़ शामिल है जिन्होंने डिनर में आने से मना कर दिया है।

कई राज्यों के प्रसिद्ध पकवान भी शामिल

बता दे कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान इस डिनर में शामिल हो सकते है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार को मंत्रिमंडल व मुख्यमंत्री संसद भवन पर एकत्रित होंगे। यहां से उन्हें बसों से प्रगति मैदान ले जाया जाएगा। जहां उन्हें डिनर के लिए निमंत्रण दिया गया है। प्रगति मैदान में शनिवार को राष्ट्रपति की ओर से दिए जा रहे डिनर की जिम्मेदारी आईटीसी ग्रुप को शौंप दी गई है। बताया जा रहा है कि इस ग्रुप में 400 तरह के व्यंजन शामिल किए जाएंगे। इसमें कई राज्यों के प्रसिद्ध पकवान भी शामिल होने का अनमान लगाया गया है। 16 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने राष्ट्रपति की ओर से शनिवार को प्रगति मैदान में दिए जा रहे डिनर में शामिल होने के लिए मंजूरी दी है।

इसे भी पढ़े:IMD Weather for Delhi: दिल्ली में G20 का मजा हुआ किरकिरा, कई राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox