Monday, July 15, 2024
HomeDelhiG20 Summit Security: किले में तब्दील हुआ 'भारत मंडपम', चप्पे चप्पे पर...

India News(इंडिया न्यूज़)G20 Summit Security: 9 और 10 सितंबर को होने वाली जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए विभिन्न राष्ट्र के प्रमुखों के भारत आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इस बार भारत इस बार के जी-20 की मेजबानी कर रहा है. जी 20 समिट के लिए भारत मंडपम् को जितना खूबसूरत सजाया गया है। उससे अधिक इसे सुरक्षित बनाया गया है। भारत मंडपम् में दिल्ली पुलिस का अलग ड्रेस कोड रखा गया है। इतना ही नहीं सुरक्षा एंजेंसियां सैटेलाइट से पूरे मंडपम् पर निगरानी कर रही हैं। भारत मंडपम् में शुक्रवार से शुरू हुए जी20 समिट (G20 Summit 2023) के लिए सुरक्षा के तमाम इंतजाम चाक चौबंद दिखे।

पुलिस का रखा गया अलग ड्रेस कोड

दिल्ली पुलिस को खाकी की जगह एक अलग ड्रेस कोड में रखा गया है, ताकि भारत मंडपम् आने वाले विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष और अन्य विदेशी मेहमानों को यहां खाकी ही खाकी नजर ना आए। दिल्ली पुलिस के सिपाही से लेकर डीसीपी, जॉइंट पुलिस कमिश्नर, स्पेशल पुलिस कमिश्नर से लेकर पुलिस कमिश्नर तक सभी खाकी में नहीं बल्कि सिविल ड्रेस में तैनात हैं।

सैटेलाइट से हो रही निगरानी

प्रगति मैदान के भारत मंडपम को केंद्र में रखते हुए इसके 20 किलोमीटर के दायरे तक की सैटेलाइट से निगरानी कर रहा है। प्रगति मैदान के चारों ओर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। भारत मंडपम के तमाम एंट्री-एग्जिट गेटों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा रखा गया है। यहां केवल स्पेशल पास जारी किए हुए सुरक्षा अधिकारियों और अन्य स्टाफ को ही आने-जाने की अनुमति है। बाकी को इसके आसपास तक भी जाने की भी इजाजत नहीं है।

एयरफोर्स पर भी अलर्ट जारी

दिल्ली में जमा हो रहे विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों की सुरक्षा को देखते हुए एयरफोर्स भी अलर्ट है। केवल आईजीआई एयरपोर्ट ही नहीं बल्कि प्रगति मैदान के चारों ओर भी एंटी ड्रोन सिस्टम की तैनाती की गई है। सुरक्षा एजेंसियों को इस बात की पूरी छूट दी गई है कि वह किसी भी अज्ञात फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को देखते ही शूट कर दें।

इसे भी पढ़े:G20 Indian Culture: जी-20 देशों की कविताओं का संग्रह हुआ लॉन्च , सफल आयोजन के लिए किए मंत्र पाठ

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular