Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiGaganyaan Mission: कौन हैं Gaganyaan Mission के लिए चुने गए 4 एस्ट्रोनॉट,...

Gaganyaan Mission: कौन हैं Gaganyaan Mission के लिए चुने गए 4 एस्ट्रोनॉट, PM मोदी ने की मुलाकात

India News(इंडिया न्यूज़), Gaganyaan Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के गगनयान मिशन पर ताजा अपडेट आया है। इसने अंतरिक्ष में भेजने के लिए 4 अंतरिक्ष यात्रियों का चयन कर लिया है और उनकी ट्रेनिंग भी शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तिरुवनंतपुरम में इसरो के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में इन चारों अंतरिक्ष यात्रियों से मुलाकात करेंगे और उन्हें दुनिया से परिचित कराएंगे। इनके नाम प्रशांत नायर, अंगद प्रताप, अजीत कृष्णन और चौहान हैं। हालांकि इनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, ये चारों अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर या ग्रुप कैप्टन हैं, जिन्हें बेंगलुरु स्थित इसरो के अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

गगनयान मिशन के लिए 4 एस्ट्रोनॉट चुने गए

गगनयान मिशन की घोषणा साल 2018 में की गई थी। इसके बाद 2019 में अंतरिक्ष यात्रियों की खोज शुरू की गई। कई लोगों ने अंतरिक्ष यात्री बनने के लिए नामांकन दिया। 12 लोगों का टेस्ट लिया गया। कई स्तरों के परीक्षण के बाद मिशन के लिए 4 लोगों को चुना गया। चयन प्रक्रिया सितंबर 2019 में बेंगलुरु के इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन (IAM) में पूरी हुई, जो भारतीय वायु सेना (IAF) का एक केंद्र है। 2020 की शुरुआत में इसरो ने चारों लोगों को प्रारंभिक प्रशिक्षण के लिए रूस भेजा था, लेकिन कोविड-19 के कारण प्रशिक्षण देर से शुरू हुआ और 2021 में पूरा हुआ। इस बीच, इसरो ने CE20 क्रायोजेनिक इंजन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया, जो अब मेगा गंगायान के लिए तैयार हैं।

पीएम मोदी आज से केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के दौरे पर हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के दौरे पर हैं। वह सबसे पहले तिरुवनंतपुरम जाएंगे और विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) में गगनयान मिशन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में 3 उद्घाटन भी करेंगे। गगनयान मिशन पर भेजे गए 4 अंतरिक्ष यात्रियों को दुनिया के सामने पेश करेंगे। पीएम मोदी उन्हें मिशन पैच देंगे और आगे की तैयारियों के लिए शुभकामनाएं देंगे।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular