Monday, July 8, 2024
HomeDelhiGambusia fish: MCD ने 112 जगहों पर छोड़ी गंबूजिया मछली, डेंगू और...

Gambusia fish:

नई दिल्ली: डेंगू और चिकनगुनिया के मामले दिल्ली में लगातार देखने को मिल रहे हैं जिसका खात्मा करेगी गंबूजिया मछली। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने 112 जगहों पर इस मछली को छोड़ा दिया है। इसके मौजूद होने से पानी में डेंगू का मच्छर पैदा होने से पहले ही खत्म हो जाएगा। क्योंकि मच्छरों का लार्वा ही इस मछली का प्रिय खाना है। वहीं एमसीडी द्वारा मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए 15 लाख लोगों के मोबाइल नंबरों पर संदेश भेजा गया है।

3 सितंबर तक 244 डेंगू के मामले

निगम की जानकारी के मुताबिक डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों का मुकाबला करने के लिए उसने वृहद स्तर पर अभियान चलाया है। इस अभियान के में अबतक 10,438 घरों में मच्छरों का प्रजनन पाए जाने पर जुर्माने के रूप में 23,28,700 रुपये की वसूली कर ली है। दिल्ली में 3 सितंबर तक डेंगू के 244 मरीज सामने आए हैं, इसमे से 92 मामले निगम के अधिकारक्षेत्र में आए हैं। पिछले साल इस समय तक निगम अधिकारक्षेत्र के अंदर 72 मामले रिपोर्ट किए गए थे।

96,982 घरों में मिला मच्छरों का प्रजनन

दिल्ली नगर निगम के जनस्वास्थ्य विभाग ने 14,972 आरडब्ल्यूए सभा, 16,22,550 हैंडबिलों का वितरण, 4,60,800 स्टिकर लगाए, 3722 बैनर प्रदर्शित किए, 4872 पॉली फॉम चार्ट दिखाए और 15 लाख मोबाइल नंबरों पर मच्छरों के प्रजनन को रोकने के बारे में संदेश भेजे गए। डीबीसी कर्मचारियों के द्वारा 2,24,94,105 बार घरों का निरीक्षण किया गया, जिसमे से 96,982 घरों में मच्छरों का प्रजनन देखने को मिला। 8,28,707 घरों में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया। निगम ने डीएमसी एक्ट में मच्छरों के प्रजनन के 77,538 दोषियों को कानूनी नोटिस जारी किए, 26,320 के चालान किए।

ये भी पढ़ें: देश में कोरोना के 5 हजार से ज्यादा नए मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर हुई इतनी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular