होम / Gender Change: महिला मित्र के लिए महिला बन गई पुरुष, जेंडर बदलवाकर की महिला से शादी

Gender Change: महिला मित्र के लिए महिला बन गई पुरुष, जेंडर बदलवाकर की महिला से शादी

• LAST UPDATED : November 21, 2022

Gender Change:

Gender Change: उत्तर प्रदेश के रहने वाले 34 वर्षीय महिला ने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में अपना लिंग परिवर्तन कराकर पुरुष बन गई है। आपको बता दें डॉक्टरों ने 6 साल के अंदर यह तीसरी सर्जरी की है। दरअसल सितंबर महीने में हुई तीसरी सर्जरी में डॉक्टर ने हाथ के बाजू की चर्बी, धमनी और नसों से पुरुष का जननांग बनाया। इसके बाद महिला पुरुष की तरह जीवन व्यतीत करने लगा है। आपको बता दें इस महिला ने कॉल सेंटर में काम करने वाले अपने महिला मित्रों के साथ शादी भी कर लिया है।

आपको बता दें इस मामले को लेकर अस्पताल के डॉक्टर बताते हैं कि कुछ महीने बाद उसके जननांग में एक इंप्लांट लगाया जाएगा। जिसके बाद ही वह सुखमय वैवाहिक जीवन व्यतीत कर सकेगा। हालांकि वह अभी पिता नहीं बन सकेगा, पिता बनने के लिए उसे आईवीएफ का सहारा लेना पड़ेगा।

जेंडर डिस्फोरिया से ग्रसित थी महिला

आपको बता दे अस्पताल के प्लास्टिक व कास्मेटिक सर्जरी विभाग के विशेषज्ञ डा. भीम सिंह नंदा ने बताया कि उसे जेंडर डिस्फोरिया की बीमारी थी। जिस कारण वह महिला होते हुए भी उसका हावभाव पुरुष की तरह था। इस वजह से वह महिला के रूप में सहज महसूस नहीं कर पा रही थी। इसलिए उसने जननांग परिवर्तन का फैसला लिया था। वर्ष 2016 में उसे हार्मोन थेरेपी शुरू की गई थी। इसके करीब एक वर्ष बाद सर्जरी से उसके दोनों स्तन को हटाया गया। पहली सर्जरी के करीब दो वर्ष बाद गर्भाशय, ओवरी और जननांग को हटाया गया। हार्मोन थेरेपी के कारण दाढ़ी आने और आवाज परिवर्तित होकर पुरुष की तरह होने पर इस साल सितंबर में उसका जननांग परिवर्तन कराया गया।

क्या होता है IVF

आपको बता दे डाक्टरों का कहना है उसे पिता बनने के लिए IVF प्रक्रिया का इस्तेमाल करना होगा। बता दें कि IVF प्रक्रिया उन जोड़ों के लिए फायदेमंद है जिन्हें चिकित्सक समस्याओं के कारण बच्चे नहीं हो सकते है। इस प्रक्रिया में डोनर स्पर्म या एग का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस ही प्रक्रिया का इस्तेमाल करके महिला से पुरुष बना कोई व्यक्ति भी संतान सुख पा सकता है।

 

ये भी पढ़े: सर्दियों में मुनक्का है संजीवनी, जान लीजिए इसे खाने का सही तरीका

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox