Categories: Delhi

हरियाणा में बीजेपी का 21 दिवसीय महासंपर्क अभियान आज से

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

जनता की भावनाओं को समझने और उस तक पहुंचने का कोई भी मौका भारतीय जनता पार्टी नहीं चूकती। इस बार तो मोदी सरकार के आठ साल पूरा होने के अवसर को ही पार्टी ने पब्लिक के नजदीक पहुंचने का माध्यम बनाने का न केवल फैसला किया, बल्कि 21 लाख परिवारों की भावना जानने और मोदी सरकार की योजनाओं से जोडने की तैयारी बड़ी ही योजनाबद्ध है।

बीजेपी का 21 दिवसीय महासंपर्क अभियान हो रहा शुरू

बीजेपी का 21 दिवसीय महासंपर्क अभियान गुरुवार से शुरू हो रहा है। इसमें भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता तो जुटेगा ही, खुद मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भी 100-100 लोगों से संपर्क करेंगे। ओमप्रकाश धनखड़ ने इस अभियान का नाम-जनसेवा के आठ साल-100 से संपर्क दिया गया है। पांच मई से लेकर 26 मई तक यह महासंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

केंद्र सरकार लगातार कर रही है जनकल्याण के कार्य

अभियान के पहले चरण में 5 से 25 मई तक मंत्री, सांसद, विधायक आदि के अलावा प्रदेश इकाई और जिला इकाई के पदाधिकारी जनसंपर्क कर अपने-अपने स्तर पर 100-100 लोगों से संपर्क करेंगे। भाजपा हरियाणा के सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी का कहना है कि केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार तो लगातार जनकल्याण के कार्य कर ही रही है, लेकिन भाजपा संगठन के तौर पर भी जनसेवा की गतिविधियां लगातार करती रहती है।

Also Read : नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने एलजी को पत्र लिखकर की धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube

Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

2 months ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

2 months ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

2 months ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

2 months ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

2 months ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

2 months ago