Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiगाजियाबाद गैंगरेप मामले में पुलिस की कार्रवाई, 5 के खिलाफ FIR दर्ज,...

Ghaziabad Gangrape Case: गाजियाबाद के शहर के नंदग्राम इलाके में 38 वर्षीय नर्स के साथ  हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों में शाहरुख, जावेद, दीनू, धोलू और औरंगजेब शामिल हैं। इन आरोपियों में से शाहरुख को हिरसात में ले लिया गया है। पीड़ित दिल्ली के नंद नगरी में रहती है। महिला दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती है।

बोरी में बंद मिली थी महिला

निर्भया जैसी दरिंदगी की घटना के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल गाजियाबाद के एसएसपी को नोटिस भेजा गया है। यह पूरी वारदात गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन रोड पर हुई। मिली जानकारी के अनुसार महिला बोरी में बंद मिली थी, जिसकी सूचना पुलिस को किसी से मिली थी। वहां से महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भाई के जन्मदिन के लिए गई थी गाजियाबाद

महिला ने अपने बयान में कहा है कि वह 16 अक्टूबर को भाई के जन्मदिन के लिए नंदग्राम गई थी। वहीं से उसे किडनैप करके उसके साथ रेप किया गया। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

डॉक्टर ने पीड़िता का बताया हाल

जीटीबी अस्पताल के प्रवक्ता डॉक्टर रजत जांबा ने जानकारी दी कि ‘सेक्सुअल असॉल्ट किया गया है। हालांकि, अभी वो स्टेबल है। पीड़िता को बाहरी चोटें हैं। हमें अंदरूनी चोटों का अभी पता नहीं चल सका है। प्राइवेट पार्ट से मिली वस्तु को जांच के लिए इनवेस्टिगेशन ऑफिसर (IO) को भेजा है। वो क्या है, यह वही बता पाएंगे।’

ये भी पढ़ें: उत्तरी जकार्ता की जामी मस्जिद में भीषण आग, गुंबद गिरने का वीडियो आया सामने

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular